शिमला पुलिस ने साल की सबसे बड़ी चिट्टे-की खेप पकड़ी:अंबाला का युवक 288 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने चेकिंग के दौरान दबोचा

शिमला पुलिस ने साल की सबसे बड़ी चिट्टे-की खेप पकड़ी:अंबाला का युवक 288 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने चेकिंग के दौरान दबोचा




शिमला पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप बरामद की है। आईएसबीटी तुतीकांडी में हरियाणा के एक तस्कर से 288 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अंबाला, हरियाणा निवासी 42 वर्षीय शमशाद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बालूगंज थाना में शमशाद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईएसबीटी के प्रथम तल पर घूम रहा था आरोपी जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए आईएसबीटी शिमला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर आईएसबीटी के प्रथम तल पर घूम रहा है और इसे स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में है। गवाहों की उपस्थिति में कैरी बैग की ली तलाशी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उससे पूछताछ की। उसकी पहचान शमशाद अहमद के रूप में हुई। गवाहों की उपस्थिति में उसके कैरी बैग की तलाशी लेने पर 288 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!