देवास में दूध 4 रुपए महंगा, ₹64 लीटर बिक रहा:पशु आहार महंगा होने का असर, रसोई बजट प्रभावित

देवास में दूध 4 रुपए महंगा, ₹64 लीटर बिक रहा:पशु आहार महंगा होने का असर, रसोई बजट प्रभावित




देवास में 1 अप्रैल से दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब तक 60 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला दूध 64 रुपए में बेचा जा रहा है। यह वृद्धि पशु आहार, खली और भूसे की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद हुई है। पशु आहार की कीमत 60 रुपए प्रति बोरी बढ़ गई है। आमतौर पर गर्मी के मौसम में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी होती रही है, लेकिन इस बार एक साथ इतनी वृद्धि ने लोगों को चौंका दिया है। शहरवासियों का कहना है कि दूध रोजमर्रा की जरूरत की सबसे अहम चीज है, ऐसे में कीमत बढ़ने से सीधे रसोई के बजट पर असर पड़ रहा है। वहीं किसानों का भी कहना है कि कीमतें पहले भी बढ़ी हैं, लेकिन उनकी आय में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यह निर्णय दूध विक्रेताओं की बैठक के बाद लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!