अटल टनल नॉर्थ पोर्टल पर हिमखंड गिरा:पीर पंजाल चोटी से खिसका, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी, प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने के निर्देश

अटल टनल नॉर्थ पोर्टल पर हिमखंड गिरा:पीर पंजाल चोटी से खिसका, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी, प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने के निर्देश




रविवार सुबह अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप पीर पंजाल चोटी से अचानक हिमखंड खिसक गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के समय कुछ पर्यटक चंद्रा नदी के पार मनाली-लेह हाईवे पर बर्फ के बीच मौजूद थे। हिमखंड गिरने से उठा तेज बर्फीला गुब्बार उन तक पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमखंड के गिरते ही तेज गर्जना हुई और बर्फ का तूफान तेजी से नीचे की ओर बढ़ा, जिसे देख लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 2 दिन पहले ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सिफारिश पर लाहौल स्पीति प्रशासन ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से सटे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। बीआरओ ने इस क्षेत्र में हिमखंड गिरने की आशंका जताई थी, जिसके मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए थे। प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने के निर्देश उपायुक्त किरण भड़ाना ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में बर्फ देखने के लिए आने वाले पर्यटक समय समय पर प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुसरण करते हुए यहां की बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं । उन्होंने साथ ही यह साफ तौर पर कहा है कि कानूनों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!