मंडी पुलिस ने दो नशा तस्करों का पकड़ा:चरस बरामद, जनवरी से मार्च तक NDPS के 81 केस दर्ज, 116 आरोपी गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने दो नशा तस्करों का पकड़ा:चरस बरामद, जनवरी से मार्च तक NDPS के 81 केस दर्ज, 116 आरोपी गिरफ्तार




मंडी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग मामलों में चरस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी मंडी विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पहले मामले में, पुंघ फोरलेन पर चेकिंग के दौरान एचआरटीसी बस में सवार कुल्लू निवासी दीपक ठाकुर के कब्जे से 413 ग्राम चरस जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े लिंक की जांच कर रही है।
चरस के साथ आरोपी को पकड़ा वहीं दूसरे मामले में, पुलिस थाना औट की टीम ने झलोगी के पास नाकाबंदी के दौरान मंडी निवासी गौरव राणा के पास से 68 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे नोटिस पर रिहा किया गया। पिछले तीन महिने में 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 जनवरी से 31 मार्च तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 81 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 110 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद वहीं दर्ज मामलों में अफीम डोडा के 3, हेरोइन के 28, चरस के 46 और प्रतिबंधित दवाओं के 4 मामले शामिल हैं। फरवरी में 33.127 ग्राम और मार्च में 177.165 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। चरस की बरामदगी फरवरी में 3.803 किलोग्राम और मार्च में 10.734 किलोग्राम रही, जबकि जनवरी में 138.165 किलोग्राम पोस्त का चूरा भी जब्त किया गया। 18 मामलों को एडवाइजरी बोर्ड को भेजा गया वर्ष 2025-26 के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत वित्तीय जांच से जुड़े 21 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 34 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इनमें से 3 मामलों में आरोपियों की अवैध संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं और 2 मामलों में प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, 18 मामलों को एडवाइजरी बोर्ड को भेजा गया है। वर्ष 2026 में अब तक 5 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 4 में डिटेंशन के आदेश जारी हो चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!