Fire, SIP Scam, New Train
.
ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब-क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।
1. चलती कार में आग, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास हादसा
बांबे हॉस्पिटल के पास शुक्रवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना रेडिसन से बांबे हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग की है। कार में सवार परिवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें पूरी खबर…
2. 17 साल की दुल्हन, 13 साल का दूल्हा, कार्रवाई
अहिल्या पलटन इलाके में शुक्रवार को एक घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। मंडप सज चुका था। दुल्हन को हल्दी लग रही थी। महिलाएं गीत गा रही थीं, तभी महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम पहुंच गई और नाबालिग बेटी की शादी रुकवा दी। पढ़ें पूरी खबर…
3. शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो गार्ड को पीटा
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर दी और ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। घटना न्यू लोहा मंडी, देवास नाका क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
4. पुलिस के काम आई हाईटेक टेक्नोलॉजी
पुलिस संदिग्धों और असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इस तकनीक की बदौलत पुलिस ने एक युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू निकला। पढ़ें पूरी खबर…
5. SIP के नाम पर लाखों की ठगी
परदेशीपुरा इलाके में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट युवती के साथ निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवती दीपमाला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान एक युवक से फीनिक्स मॉल में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
6. डेली कॉलेज विवाद, ओल्ड डेलियंस को डिबेट का चैलेंज
डेली कॉलेज में आगामी चुनाव और संविधान संशोधन को लेकर गरमाए माहौल के बीच बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रेसिडेंट विक्रम सिंह पवार ने प्रदर्शन कर रहे ओल्ड डेलियंस को खुले तौर पर डिबेट की चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर…
7. डॉग्स में बढ़ी आंखों की बीमारियां..सर्जरी से इलाज भी संभव
पालतू कुत्तों में आंखों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि अब इनके इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, ड्राई आई (KCS) और कॉर्नियल डैमेज जैसी समस्याओं का सफल उपचार संभव हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
8. 300 करोड़ जमीन विवाद में कलेक्टोरेट पहुंची एक्ट्रेस रेमन कक्कड़
टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ शुक्रवार दोपहर इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपनी पैतृक जमीन से जुड़े विवाद को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंपा। विवादित भूमि की अनुमानित कीमत करीब 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
9. इंदौर-मुंबई के बीच चलेगी नई एसी सुपरफास्ट
इंदौर और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। हाल ही में मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से बनी रिक्तता को भरने के लिए पश्चिम रेलवे ने अब एक नई एसी बाई-वीकली (सप्ताह में दो दिन) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
10. प्रधान आरक्षक को फोन पर धमकाया
कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पुलिसकर्मी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

