शिमला में 10वीं की छात्रा पर हमला:युवक ने पत्थर से किया वार, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई; IGMC में भर्ती

शिमला में 10वीं की छात्रा पर हमला:युवक ने पत्थर से किया वार, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई; IGMC में भर्ती




हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव में एक घटना सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर के पास ही थी, तभी अचानक युवक ने उस पर पत्थर से वार किया। इस हमले में छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में डर का माहौल पैदा कर रही हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले नहीं हुई ऐसी घटना एक स्थानीय महिला ने बताया कि “ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई थीं, अब बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लगता है। प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।” गत दिनों जिला मंडी में कॉलेज छात्रा सिया की दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। अब शिमला में छात्रा पर पथराव की इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!