हिमाचल में आज गर्मी का प्रकोप:कल से मौसम बदलेगा; 4 जिलों में येलो अलर्ट, 29 तक बारिश व तूफान के आसार

हिमाचल में आज गर्मी का प्रकोप:कल से मौसम बदलेगा; 4 जिलों में येलो अलर्ट, 29 तक बारिश व तूफान के आसार




हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होगा। मगर कल (शनिवार को) गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार- आज एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले चार दिन रहेगा। कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति के कुछेक क्षेत्रों में आज हल्के बादल छाए रह सकते है, लेकिन राज्य के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। कल पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार है और चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिला में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। परसों वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। 26 व 27 अप्रैल को फिर हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में 29 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान मैदानी इलाकों में गर्मी में इजाफा हुआ है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा के साथ 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। कांगड़ा का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा वहीं कांगड़ा का तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 36.4 डिग्री, धर्मशाला का 5.1 डिग्री के उछाल के साथ 33.0 डिग्री और कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.2 डिग्री ज्यादा के साथ 33.4 डिग्री पहुंच गया है। राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। शिमला और मनाली भी गर्म होने लगे मैदानी इलाकों के साथ साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में तपने लगे है। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा के साथ 27.2 डिग्री, मनाली का 4.3 डिग्री के उछाल के साथ 26.8 डिग्री हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!