संगरूर में पेट्रोल बम से घर पर हमला:पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त, आरोपियों के जानकार ने दी अपने रिश्तेदार की सुपारी

संगरूर में पेट्रोल बम से घर पर हमला:पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त, आरोपियों के जानकार ने दी अपने रिश्तेदार की सुपारी




संगरूर जिले के धूरी में पेट्रोल बम से घर पर हमला करने के आरोप में कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ा। एसपी सरताज सिंह चाहल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने गलती से किसी और घर पर हमला कर दिया था। उनका निशाना कोई और घर था। इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वंश, समीर उर्फ बॉबी और समीर उर्फ काका के रूप में हुई है। तीन धूरी शहर के ही रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया उसको जब्त कर लिया गया है।
जानकार ने अपने रिश्तेदार के घर पर हमला करवाना था एसपी ने बताया कि यह कोई बम से हमला नहीं था। कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर हमला किया गया था। यह सुपारी आरोपियों के एक जानकार ने दी थी। आरोपियों के जानकार को अपने ​रिश्तेदार के घर पर हमला करवाना था। लेकिन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गलत घर पर हमला कर दिया था। आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड की होगी जांच पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है। एसपी चाहल ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए। एसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि पुलिस 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर है और किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!