अपने जन्मदिन पर पौधा जरूर लगाए: सतिंदर वीर

अपने जन्मदिन पर पौधा जरूर लगाए: सतिंदर वीर




भास्कर न्यूज | अमृतसर रोटरी क्लब ईको के प्रधान हरवीर सिंह की अध्यक्षता में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। एयरपोर्ट रोड स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस में पूर्व जिला शिक्षा ऑफिसर सतिंदर वीर सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रधान हरवीर सिंह ने संबोधित करते कहा कि रोटरी पर्यावरण आधारित क्लब है। इसके सभी सदस्य वातावरण के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर क्लब की ओर से शहरी और गांवों के इलाकों में जाकर पौधारोपण किया जाता है। वहीं क्लब की तरफ से अपने सेमिनार में समाज को पौधारोपण, बिजली, पानी बचाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया जाता है। इस मौके पर पूर्व शिक्षा अधिकारी ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते कहा कि पृथ्वी बहुत व्यापक शब्द है। इसमें जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण तथा इससे जुड़े कारक भी हैं। । उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि अगर हर स्टूडेंट अपने और परिवार के जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाएं तो गुरु नगरी और आस-पास के गांव हरे भरे हो जाएंगा। इस मौके पर रोटेरियन विक्रमजीत सिंह ने कोर्ट आफ थैंक्स करते कहा कि पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के साथ-साथ हरेक व्यक्ति और सामाजिक संस्थानों को पर्यावरण संवारने के लिए आगे आना पड़ेगा। इस मौके पर राकेश कपूर, जसपाल सिंह पाली, सवर्ण सिंह, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, गुरजीत कौर आदि ने तीन दर्जन से ज्यादा पौधे लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!