हिमाचल के 5 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट:8 शहरों का तापमान 35°C पार, कल भारी ओलावृष्टि की चेतावनी; 5 दिन बारिश के आसार

हिमाचल के 5 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट:8 शहरों का तापमान 35°C पार, कल भारी ओलावृष्टि की चेतावनी; 5 दिन बारिश के आसार




हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। विशेषकर मैदानी इलाकों के लोग गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग ने आज भी पांच जिले ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन के कुछेक क्षेत्रों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इससे आज तापमान में और उछाल आएगा। राज्य के सभी शहरों में अधिकतम तापमान पहले ही सामान्य से अधिक हो गया है। कांगड़ा के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 7 डिग्री का उछाल आने के बाद पारा 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं पंजाब से सटे ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य 5 डिग्री ज्यादा के साथ 41.8 डिग्री, बिलासपुर का 37.5 डिग्री, हमीरपुर 36.1 डिग्री और मंडी का 36 डिग्री सेल्सियस हो गया है। धर्मशाला का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री पहुंच गया है जो कि आज तक का अप्रैल का तीसरा सर्वाधिक तापमान है। धर्मशाला का आज तक का रिकॉर्ड टैंप्परेचर 28 अप्रैल 2022 को 36.0 डिग्री और 17 अप्रैल 2010 को 35.6 डिग्री सेल्सियस है। मशहूर पर्यटन स्थल शिमला और मनाली भी गर्म होने लगे है। शिमला का पारा 27.2 और मनाली का 26.8 डिग्री पहुंच गया है। कल पांच जिलों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी राहत की बात यह है कि कल से अगले 5 दिन तक गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। अगले कल (मंगलवार को) कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के कुछेक भागों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है। दो मई तक मौसम खराब रहने के आसार 29 और 30 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट दिया गया है। एक और दो मई को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!