लुधियाना में AAP सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल:मिशन 2027, डीसी दफ्तर में करेंगे प्रदर्शन, 5 मुद्दों पर मान सरकार को घेरेंगे,
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए मिशन मोड पर काम करना शुरू कर दिया। आप के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाना शुरू कर दिया। भाजपा आज लुधियाना में AAP सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी। भाजपा लुधियाना डीसी दफ्तर में रोष प्रदर्शन करेगी और मान सरकार को पांच मुद्दों पर घेरगी। जिसमें विधायकों का भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था व अन्य मुदों पर सरकार को घेरा जाएगा। आप के सात सांसदों के भाजपा में आने के बाद उनके घरों के बाहर आप के वॉलंटियर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं भाजपा भी उन्हें जवाब देने के लिए भाजपा के झंडे लेकर सांसदों के घर के बाहर जा रहे हैं। इन पांच मुद्दों पर आप सरकार को घेरेगी भाजपा डीसी दफ्तर में 11 बजे तक जुटेंगे कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन का कहना है कि भाजपा आज 11 बजे से डीसी दफ्तर में धरना देगी और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में भाजपा के सभी वरिष्ट नेता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस धरने में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों।
Source link

