विदिशा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत:शादी समारोह के लिए पूजा का सामान लेने गया था, तभी हो गया हादसा
विदिशा जिले के दयानंदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में शामिल होने आया था और पूजन सामग्री लेने गया था। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय राजा बाबू राजपूत ग्राम खमतला में शादी समारोह में आए थे। वे पूजन का सामान लेने खामखेड़ा गए थे। लौटते समय दयानंदपुर के पास वेयरहाउस के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। राजा बाबू पूजन सामग्री लेने गए थे, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
Source link

