शाजापुर में 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह:लाहौरी पहाड़ी पर सर्व बलाई समाज का 12वां सम्मेलन, विधायक रहे मौजूद
शाजापुर की लाहौरी पहाड़ी पर स्थित संत अमरदास और संत चरणदास साहेब आश्रम में रविवार को सर्व बलाई समाज का 12वां सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 55 जोड़े शादी के बंधन में बंधे और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। समाज के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग जुटे और नए जोड़ों को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में शादी की सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। सामूहिक विवाह का मकसद समाज से फिजूलखर्ची को खत्म करना और सादगीपूर्ण शादियों को बढ़ावा देना था। आयोजन समिति की तरफ से मेहमानों के रहने और खाने-पीने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधायक ने की 20 लाख की मदद की घोषणा कार्यक्रम में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद भी शामिल हुए। उन्होंने समाज के इस नेक काम की तारीफ की और सर्व बलाई विवाह सम्मेलन समिति को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। विधायक की इस घोषणा पर समाज के लोगों ने खुशी जताई और उनका शुक्रिया अदा किया। समाज के लिए सकारात्मक संदेश विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब परिवारों पर शादी का आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह न केवल दिखावे और फिजूलखर्ची को रोकता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। इस पहल से समाज की कुरीतियों को दूर करने और सरल तरीके से वैवाहिक संस्कार संपन्न कराने में मदद मिलती है।
Source link

