सिरसा होटल में पंजाब युवती से रेप मामला:एक कमरे में ठहरे तीनों, आरोप-ननद ने दबाया मुंह-पीटा, प्रेमी ने शराब पीकर बनाए शारीरिक संबंध

सिरसा होटल में पंजाब युवती से रेप मामला:एक कमरे में ठहरे तीनों, आरोप-ननद ने दबाया मुंह-पीटा, प्रेमी ने शराब पीकर बनाए शारीरिक संबंध




सिरसा में पंजाब की एक युवती से होटल में हुए रेप मामले में खुलासा हुआ है। पीड़ित युवती और उसकी चचेरी बहन की ननद व ननद का प्रेमी होटल के एक ही कमरे में ठहरे थे। चचेरी बहन की ननद ने भी उसके साथ हुए गलत काम में उतनी ही भागीदार रही और अपने प्रेमी का ही सहयोग किया। ननद के प्रेमी युवक ने पहले शराब पी और शराब के नशे में युवती के साथ गलत किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में उसके साथ दो से तीन बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसकी ननद उसको अत्याचार से बचाने के बजाय उसी पर दबाव बनाने लगी और चिल्लाने पर उसके मुंह पर कपड़े से ढ़ककर दबाया गया। उसके साथ मारपीट की और ननद ने उसका फोन छीन लिया, ताकि किसी और को यह बता न सकें। युवती की चचेरी बहन की ननद उसे जॉब दिलाने के बहाने सिरसा लेकर आई थी। उसके साथ ननद का प्रेमी युवक भी था। रात्रि को उन्होंने डिंग मंडी एरिया में निजी होटल में कमरा लिया, जहां पर तीनों एक ही कमरे में ठहरे। पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर घटनास्थल की निशानदेही करवाई है और होटल से सीसीटीवी फुटेज एवं बेड की चेदर साक्ष्य के तौर कब्जे में ली। अब पुलिस आरोपी ननद व उसके प्रेमी से पूछताछ में जुटी है, उसी में पता चलेगा कि आरोपियों की मंशा क्या थी। सिलसिलेवार ढंग से जानिएं जॉब की तलाश में थी युवती, ननद को पहले जानती थी दरअसल, ये घटना 23 अप्रैल की है। पीड़ित युवती पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली है। उसकी चचेरी बहन की ननद रीना पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली है और उसका प्रेमी युवक मनप्रीत सिंह उर्फ मणी मनसा का रहने वाला है। ननद और युवक पिछले काफी समय से आपस में रिलेशनशिप में हैं। पीड़ित युवती जॉब की तलाश में थी। उसकी अपनी चचेरी बहन की ननद से जान-पहचान थी तो उसके समक्ष जॉब दिलाने की चर्चा की। ऐसे में उसकी ननद उसे जॉब दिलाने के लिए सिरसा ले आई और इसी वक्त होटल में ये घटना हो गई। पीड़िता ने पहले सिरसा की डिंग थाना व बाद में पंजाब के फरीदकोट थाने में इसकी शिकायत दी थी। इसकी जांच एएसआई सरोज बाला कर रही है। 23 अप्रैल को थाने में दी थी शिकायत डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी चचेरी बहन की ननद रीना और एक युवक ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके शोर मचाने पर ननद द्वारा मुंह बांधकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस ने युवती के महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवाए और सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। जिसके बाद मेडिकल रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई। इसी आधार पर पुलिस ने पंजाब के मानसा निवासी आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मणी और मुक्तसर निवासी आरोपी महिला रीना को गिरफ्तार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!