दैनिक भास्कर सर्वे वाहन को एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी:ग्राम प्रधानों को QR कोड से रेटिंग देने का अभियान, जानकारी गोपनीय

दैनिक भास्कर सर्वे वाहन को एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी:ग्राम प्रधानों को QR कोड से रेटिंग देने का अभियान, जानकारी गोपनीय




कानपुर देहात में दैनिक भास्कर के विशेष सर्वे अभियान के तहत शनिवार को प्रचार वाहन राजपुर ब्लॉक के नगर पंचायत राजपुर पहुंचा। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानों की कार्यप्रणाली का आकलन करना है। उपजिलाधिकारी सिकंदरा प्रदुम्न कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने दैनिक भास्कर के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान गांव स्तर पर जनप्रतिनिधियों के कामकाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाएगा। उन्होंने जोर दिया कि जनता की राय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे सर्वे से ग्रामीण विकास कार्यों की सही जानकारी मिल सकेगी। प्रचार वाहन के पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए और उन्होंने सर्वे अभियान के बारे में जानकारी ली। लोगों को अपने ग्राम प्रधानों को क्यूआर कोड स्कैन कर रेटिंग देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि सर्वे में दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी, ताकि लोग बिना किसी दबाव के अपनी राय व्यक्त कर सकें। दैनिक भास्कर का यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी मीडिया संस्थान ने ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचकर आम जनता की राय जानने का प्रयास किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!