Vaginal Health Myths : वेजाइनल वॉश से लेकर डिस्चार्ज तक… पर्सनल हाइजीन को लेकर यहां दूर कर लें सारी कंफ्यूजन

Vaginal Health Myths : वेजाइनल वॉश से लेकर डिस्चार्ज तक… पर्सनल हाइजीन को लेकर यहां दूर कर लें सारी कंफ्यूजन


Vaginal Health Myths : महिलाओं की पर्सनल हाइजीन और वेजाइनल हेल्थ को लेकर समाज में कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं. अक्सर लड़कियों और महिलाओं को बचपन से यह समझाया जाता है कि अगर वेजाइनल डिस्चार्ज हो रहा है, हल्की गंध आ रही है या नमी महसूस हो रही है तो यह गंदगी या किसी बीमारी का संकेत है. इसी डर और शर्म की वजह से कई महिलाएं जरूरत से ज्यादा इंटिमेट वॉश, सुगंधित प्रोडक्ट्स और बार-बार सफाई करने लगती हैं, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर डिस्चार्ज या हल्की गंध बीमारी नहीं होती है.

हमारी बॉडी खासकर वेजाइना खुद को नेचुरली साफ और संतुलित रखने की क्षमता रखती है. जरूरत से ज्यादा सफाई या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. ऐसे में महिलाओं के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि कौन-सी चीज सामान्य है और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. सही जानकारी न सिर्फ संक्रमण से बचाती है बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ाती है. 

क्या हर वेजाइनल डिस्चार्ज संक्रमण का संकेत होता है?

बहुत-सी महिलाएं वेजाइनल डिस्चार्ज को सीधे इंफेक्शन से जोड़कर देखने लगती हैं, जबकि यह हमेशा सच नहीं होता है. डॉक्टरों के अनुसार, सामान्य डिस्चार्ज शरीर का एक नेचुरल प्रोसेस है. वेजाइनल डिस्चार्ज कई जरूरी काम करता है, जैसे वेजाइना को नम बनाए रखना, डेड सेल्स को बाहर निकालना, बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखना और संक्रमण से सुरक्षा देना. डिस्चार्ज की मात्रा और रंग पीरियड्स, हार्मोनल बदलाव, तनाव, डाइट और उम्र के हिसाब से बदल सकते हैं. कभी-कभी ओव्यूलेशन के दौरान डिस्चार्ज ज्यादा होना भी सामान्य माना जाता है. 

कब समझें कि समस्या हो सकती है?

अगर डिस्चार्ज के साथ कुछ लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. जैसे बहुत तेज या बदबूदार स्मेल, पीला, हरा या ग्रे रंग, खुजली या जलन, पेशाब के दौरान दर्द, वेजाइनल एरिया में सूजन या असहजता ऐसे लक्षण किसी इंफेक्शन की तरफ इशारा कर सकते हैं. 

क्या सुगंधित वेजाइनल वॉश नुकसान पहुंचा सकते हैं?

आजकल मार्केट में कई तरह के इंटिमेट वॉश और फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं. विज्ञापनों में इन्हें जरूरी बताया जाता है, जिससे महिलाएं सोचती हैं कि बिना इनके साफ-सफाई पूरी नहीं होती है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो हर प्रोडक्ट सुरक्षित नहीं होता है. वेजाइना में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जिन्हें लैक्टोबैसिलस कहा जाता है. ये बैक्टीरिया शरीर में ऐसा वातावरण बनाते हैं जिससे हानिकारक बैक्टीरिया और इंफेक्शन दूर रहते हैं. जब महिलाएं बार-बार सुगंधित या एंटीबैक्टीरियल वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो वेजाइनल pH बिगड़ सकता है. अच्छे बैक्टीरिया कम हो सकते हैं. ड्राइनेस और जलन बढ़ सकती है. इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है

सही तरीका क्या है?

डॉक्टरों के अनुसार वेजाइना को अंदर से साफ करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह खुद को साफ रखती है.सिर्फ बाहरी हिस्से यानी वल्वा को हल्के गुनगुने पानी या बहुत माइल्ड और बिना खुशबू वाले साबुन से साफ करना पर्याप्त होता है. 

यह भी पढ़ें – Weight Loss Drugs Health Risk: GLP-1 ड्रग्स से घट रहा वजन, लेकिन आंखों पर पड़ सकता है असर; विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

जरूरत से ज्यादा सफाई भी बन सकती है परेशानी की वजह

कई महिलाएं सोचती हैं कि बार-बार सफाई करने से वे ज्यादा हेल्दी रहेंगी, लेकिन सच्चाई इसके उलट हो सकती है. जरूरत से ज्यादा धुलाई और अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शरीर के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ देता है. ओवर-क्लीनिंग से अच्छे बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं. त्वचा में ड्राइनेस आ सकती है. खुजली और रैशेज हो सकते हैं. बार-बार इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ता है. वेजाइना एक सेल्फ-क्लीनिंग ऑर्गन है. इसका मतलब है कि शरीर खुद इसे स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है. इसलिए हर समय सफाई करने की जरूरत नहीं होती है. 

इंटिमेट हेल्थ को बेहतर रखने के आसान तरीके

अच्छी वेजाइनल हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि सही आदतों की जरूरत होती है. ऐसे में कॉटन अंडरवियर पहनें. बहुत टाइट कपड़े लंबे समय तक न पहनें. पीरियड्स के दौरान पैड या टैम्पॉन समय पर बदलें. बिना जरूरत एंटीबायोटिक दवाइयां न लें. पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें. किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें. 

यह भी पढ़ें – Supplements Side Effects: रोज सप्लीमेंट्स खाने वाले तुरंत हो जाएं अलर्ट, डॉक्टर ने बताई नुकसान की पूरी सच्चाई

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!