विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ लेंगे:60 साल बाद गैर द्रविड़ दल का सीएम; TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठबंधन

विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ लेंगे:60 साल बाद गैर द्रविड़ दल का सीएम; TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठबंधन




तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी. जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे। विजय आज सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। विजय ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी करीब 60 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का सीएम होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम. भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे। तमिलनाडु में विजय की सीएम शपथ से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!