अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ:आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए, नए दाम कल से लागू होंगे

अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ:आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए, नए दाम कल से लागू होंगे




अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। दोनों कंपनी के नए दाम गुरुवार (14 मई) से लागू होंगे। अमूल और मदर डेयरी ने दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। अमूल का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच है। मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। को-ऑपरेटिव के मुताबिक, दूध के उत्पादन और ऑपरेशनल खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पशु चारे की बढ़ती कीमत और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने की वजह से समय-समय पर दूध की कीमतों में बदलाव करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों में डेयरी इंडस्ट्री पर इनपुट कॉस्ट का दबाव काफी बढ़ गया है। मई 2025 में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े थे दाम इससे पहले 1 मई 2025 को गुजरात और अन्य राज्यों में सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं इससे पहले 4 जून 2024 को भी सभी वेरिएंट के दाम बढ़ाए गए थे, तब भी दाम में 2 रुपए प्रति लीटर तक की ही बढ़ोतरी की गई थी। अमूल का मॉडल तीन लेवल पर काम करता है: 1. डेयरी को-ऑपरेटिव सोसाइटी 2. डिस्ट्रिक्ट मिल्क यूनियन 3. स्टेट मिल्क फेडरेशन लाखों लीटर दूध कैसे इकट्ठा होता है? अमूल से जुड़े अन्य तथ्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!