गौरेला में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 7 लोग घायल:पारिवारिक जमीन पर बांस काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद
गौरेला थाना क्षेत्र के दौन्जरा गांव के बिझरवार में पारिवारिक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बांस के पेड़ काटने को लेकर हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर हुई। पारिवारिक जमीन पर लगे बांस के पेड़ काटने को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखिये दुर्घटना में घायलों की तस्वीरें एक पक्ष ने किया दूसरे पक्ष पर टंगिया कुल्हाड़ी से वार बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। विवाद के विस्तृत कारणों की पड़ताल जारी है।
Source link

