Motorola Razr Fold Launch | Premium 2K Display Smartphone India

Motorola Razr Fold Launch | Premium 2K Display Smartphone India


नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 8.1-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है।

फोन 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे के साथ आया है। मोटोरोला ने इस रेजर फोल्ड को दो स्टोरेज वैरिएंट और एक स्पेशल एडिशन के साथ उतारा है। इसकी कीमत ₹1.50 लाख से शुरू होती है।

मोटोरोला रेजर फोल्ड: वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंट कीमत
12GB रैम + 256GB स्टोरेज ₹1,49,999
16GB रैम + 512GB स्टोरेज ₹1,59,999
फीफा वर्ल्ड कप 2026 एडिशन ₹1,69,999

लॉन्च ऑफर में 10,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन है। 20 जून तक फोन खरीदने वालों को 1 साल के लिए ‘फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट’ की सुविधा मिलेगी। फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: फोल्ड होने पर भी काफी स्लिम

मोटोरोला रेजर फोल्ड का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्लीक है। ओपन होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.55mm रह जाती है, जिससे यह पकड़ने में काफी हल्का महसूस होता है।

  • मटेरियल और फील: फोन को बनाने में हाई-ग्रेड एल्युमीनियम और ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। इसका वजन 243 ग्राम है। बैक पैनल पर प्रीमियम टेक्सचर दिया गया है जो हाथों में अच्छी ग्रिप देता है।
  • डिस्प्ले लेआउट: फ्रंट में कवर डिस्प्ले के साथ पतले बेजल्स दिए गए हैं। फोल्ड करने पर यह काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है।
  • बटन और पोर्ट्स: इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, सिम ट्रे और स्पीकर ग्रिल नीचे की तरफ हैं। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • IP रेटिंग: पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP48 और IP49 रेटिंग मिली है।

स्पेसिफिकेशंस: डिस्प्ले से लेकर परफॉर्मेंस तक सब ‘एक्सट्रीम’

1. डिस्प्ले: दो स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

  • मेन डिस्प्ले: 8.1-इंच LTPO एक्सट्रीम एमोलेड पैनल, 2K रिजॉल्यूशन (2484 x 2232 पिक्सल)। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • कवर डिस्प्ले: 6.6-इंच की स्क्रीन है जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। दोनों डिस्प्ले पर डॉल्बी विजन का सपोर्ट है।

2. कैमरा: ट्रिपल 50MP सेटअप

  • रियर कैमरा: 50MP सोनी LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP सोनी LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (बेहतर जूम के लिए)। यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
  • सेल्फी कैमरा: फोल्ड होने पर बाहर 20MP और ओपन होने पर अंदर की तरफ 32MP का कैमरा दिया गया है।

3. परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

  • प्रोसेसर: इसमें दुनिया का सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर लगा है, जो 3nm तकनीक पर बेस्ड है।
  • सॉफ्टवेयर: फोन एंड्रॉएड 16 पर चलता है और कंपनी ने इसके साथ 7 साल के OS अपडेट्स का वादा किया है।
  • AI फीचर्स: इसमें मोटो AI टूल्स जैसे कैच मी अप, रीकॉल और इमेज स्टूडियो दिए गए हैं। गूगल जेमिनी का भी इन-बिल्ट सपोर्ट मिलता है।

4. पावरबैकअप: 6000mAh की बड़ी बैटरी

  • बैटरी: फोल्डेबल फोन होने के बावजूद इसमें 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है।
  • चार्जिंग: यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 43 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!