हरसिद्धि लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा:मोतिहारी में 4 अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

हरसिद्धि लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा:मोतिहारी में 4 अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद




पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई सामग्री के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं। अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर इन अपराधियों को पकड़ा। इनकी पहचान जागापाकड़ निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र विशाल कुमार और रुपेश कुमार, कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर अहिरवालिया निवासी दीप रंजन कुमार उर्फ सन्नी, तथा गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सलमान आलम उर्फ सल्लू मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक बैग, चार्जर, वीडियो कैमरा, घटना में इस्तेमाल की गई अपाची बाइक और एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद की है। वीडियोग्राफर से हुई थी बाइक-कैमरा की लूट यह घटना 11 मई की रात को हुई थी। हरसिद्धि पकड़िया निवासी सुरेश प्रसाद केसरी के बेटे रंजन कुमार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के घुसियार गांव में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी का काम कर बाइक से वापस लौट रहे थे। दामोवृति नहर पुल के पास अपाची बाइक पर सवार तीन-चार अपराधियों ने उन्हें रोककर हथियार के बल पर उनकी बाइक, कैमरा, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!