Heatwave Grips MP, UP, Haryana; Banda Hottest at 48.2°C
- Hindi News
- National
- Heatwave Grips MP, UP, Haryana; Banda Hottest At 48.2°C | 22 Cities Over 45°C
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 22 शहरों में मंगलवार को पारा 45°C के पार पहुंच गया। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूरे मई में MP के कई शहरों में तापमान 45°C से ज्यादा रहेगा।
यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 48.2°C था। यहां बीते दो पारा 46°C तक पहुंचा था। बांदा में 15 मई 2022 को तापमान 49°C रहा था। यह यहां के इतिहास में सबसे ज्यादा था। पूरे यूपी की बात करें तो 22 जिलों में पारा 40°C रहा है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1° रहा, जो 2 साल में सबसे अधिक था। स्काईमेट के मुताबिक अभी वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर है, कोई वेदर सिस्टम नहीं आ रहा है। शहरों का तापमान 47°C तक जा सकता है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगला एक हफ्ता शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत के ऊपर विशाल चक्रवात बना हुआ है। इससे हीटवेव चलेगी।
- दिल्ली में चौथा हीटवेव डे- दिल्ली में मंगलवार को इस साल का चौथा हीटवेव डे दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1°C रहा, जबकि रिज इलाका 46.5°C के साथ सबसे गर्म रहा।
- पंजाब-हरियाणा में रिकॉर्ड गर्मी- पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.3°C पहुंच गया। हरियाणा के रोहतक में 46.9°C और नारनौल में 45°C तापमान दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में पारा 43.2°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4°C ज्यादा है।
अगले दो दिन के मौसम का हाल…
21 मई:
- राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव चलेगी। यहां रात में भी हीटवेव जैसे हालात रहेंगे।
- असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश का अनुमान है।
22 मई:
- छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट है। ओडिशा में गर्म और उमस रहेगी।
- अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
- बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश संभव।
शहरों में फील टेंपरेचर 4°C तक अधिक
वास्तविक तापमान और फील टेंपरेचर में हर शहर में औसत 2°C से 4°C तक का अंतर है। क्लाइमेट एक्सपर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग जो तापमान बताता है, लोगों को उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से होता शहरीकरण है। इससे तापमान में उछाल आ रहा है। फील फैक्टर तेजी से बढ़ता जा रहा है।
|
देशभर में मौसम की तस्वीरें…
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गर्मी के कारण यहां के जखानी पार्क में हाइब्रिड फूलों की बागवानी को नुकसान पहुंच रहा है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गांव में पानी की कमी स्थिति है। एक गांव में कुएं दर्जनों पाइप लाइन डाली गई हैं।
यूपी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के दर्शन मार्ग पर जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
आगरा में मंगलवार को तापमान 46.5°C पहुंच गया। ताज महल देखने पहुंचे पर्यटकों की संख्या काफी कम रही।
यूपी के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मैट बिछाई गई है। उस पर लगातार पानी छिड़का जा रहा है।
दिल्ली में मंगलवार को तापमान 45°C के पार रहा। यहां कई इलाको में पानी की किल्लत है। टैंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है।
मानसून की दक्षिण अरब सागर में एंट्री
भारत को भिगोने वाले दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने मंगलवार को कोमरिन सागर, श्रीलंका, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भाग के कुछ और हिस्सों को कवर कर लिया। यह दक्षिण अरब सागर में प्रवेश कर गया। 2-3 दिन में लक्षद्वीप समूह के मिनिकॉय द्वीप पहुंचने की संभावना है।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: राज्य में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट, नौगांव में पारा 47°C, 22 शहरों में 44°C पार
मध्य प्रदेश में मंगलवार को छतरपुर के 2 शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। नौगांव में तापमान रिकॉर्ड 47°C और खजुराहो में 46.4°C रहा। राज्य के 22 शहरों का अधिकतम तापमान 44°C से ज्यादा रहा।
उत्तर प्रदेश: अगले 5 दिनों तक चलेगी हीटवेव, काशी विश्वनाथ प्रशासन बोला- धूप में मंदिर आने से बचें
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक पूरे प्रदेश में गर्मी रहेगी। आज हीटवेव का 11 जिलों में रेड, 14 जिलों में ऑरेंज और 28 जिलों में यलो अलर्ट है। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 44°C से 48°C तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: 16 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, पारा 46°C पार; जयपुर में बाड़मेर-जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म रातें
राजस्थान में गर्मी और हीटवेव का असर तेज हो गया है। सिरोही को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। जयपुर में रात की गर्म बनी हुई हैं। मंगलवार को यहां मिनिमम तापमान 31.3°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 3°C तक गिर सकता है तापमान, 42.7°C के साथ कैमूर सबसे गर्म
बिहार में आज 33 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज और 18 में यलो अलर्ट जारी किया है। अगर बारिश होती है तो अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है। मंगलवार को कैमूर के भभुआ में अधिकतम तापमान 42.7°C रहा था। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: पूरे राज्य में हीटवेव का अलर्ट, चंडीगढ़ के स्कूलों में छुटि्टयां, 14 दिन में दूसरी हेल्थ एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग ने आज पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 23 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 47.3°C रहा। बाकी जिलों में भी तापमान 40°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: राज्य में पहली बार हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, रोहतक में पारा 46.9°C पहुंचा, अगले 5 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे
हरियाणा में इस सीजन हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को रोहतक राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.9°C रहा। 7 शहरों में का तापमान 45°C रहा था। 25 मई से नौपता शुरू हो रहे हैं। इससे तापमान और बढ़ने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…
गर्मियों में हेल्थ का कैसे रखें ख्याल… यह खबर भी जरूर पढ़ें
जरूरत की खबर- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर
गर्मियों में फिटनेस रूटीन बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इस दौरान पसीना ज्यादा आता है, जल्दी थकान होती है और डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है, जिससे वर्कआउट मुश्किल होता है। कुछ लोग इस वजह से एक्सरसाइज अवॉइड करते हैं, जबकि कुछ बिना सावधानी के वर्कआउट करते हैं। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
-
जरूरत की खबर- गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स: इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर
1:46 - कॉपी लिंक
शेयर
-
फिजिकल हेल्थ- हीट एडेमा क्या है: गर्मियों में बढ़ते केस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, किसे ज्यादा रिस्क, बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
2:04 - कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर- आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक ठंडक नहीं देते: शरीर को गर्म करते हैं, डॉक्टर से समझें साइंस, ठंडक के लिए ये 11 चीजें खाएं
1:56 - कॉपी लिंक
शेयर
-
जरूरत की खबर- गर्मी में ज्यादा हो रहे मुंहासे: अपनी फूड हैबिट बदलें, 8 चीजें बिल्कुल न खाएं, समर स्किन केयर रूटीन के 6 स्टेप्स
- कॉपी लिंक
शेयर

