धर्मशाला जेल में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत:गेट छूते ही तोड़ा दम, पॉक्सो एक्ट में काट रहा था सजा; CCTV में कैद घटना

धर्मशाला जेल में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत:गेट छूते ही तोड़ा दम, पॉक्सो एक्ट में काट रहा था सजा; CCTV में कैद घटना




जिला सुधार गृह धर्मशाला में पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहे एक कैदी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान खनियारा निवासी विवेक कुमार (25) के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार शाम की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शाम 5 बजकर 32 मिनट पर विवेक अपनी बैरक में कंबल पर बैठा ‘राम-राम’ लिख रहा था। इसके तीन मिनट बाद, 5 बजकर 35 मिनट पर वह खड़ा हुआ और जैसे ही उसने सेल के लोहे के गेट को छुआ तो कुछ ही सेकेंड में अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद अन्य कैदियों ने शोर मचाया। जेल प्रशासन विवेक को जोनल अस्पताल धर्मशाला ले गया। टांडा अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में विवेक ने दम तोड़ दिया। गौर करने वाली बात यह है कि विवेक साल 2023 से इस जेल में बंद था और 7 साल की सजा में से करीब 5 साल की लंबी अवधि काट चुका था। मृतक के पिता ने एसपी को दी शिकायत मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर जेल परिसर के भीतर किसी साजिश या मारपीट की आशंका जताई है। हालांकि, जेल प्रबंधन इसे एक अप्रत्याशित हादसा बता रहा है। पिता जगदीश चंद ने जेल प्रशासन के दावों को खारिज करते हुए इसे साजिश का हिस्सा बताया है। एसपी को सौंपी अपनी तीखी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि जेल के भीतर उनके बेटे के साथ किसी अन्य व्यक्ति या गुट द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई है, जिसके चलते उसकी जान गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!