गोपालगंज में कुर्बानी के दौरान व्यक्ति को हार्ट अटैक:सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरे, अस्पताल ले जाते समय मौत

गोपालगंज में कुर्बानी के दौरान व्यक्ति को हार्ट अटैक:सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरे, अस्पताल ले जाते समय मौत




गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में बकरे की कुर्बानी देने के दौरान एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद त्योहार का माहौल मातम में बदल गया। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव निवासी 50 वर्षीय रबजान मियां के रूप में हुई है। कुर्बानी की रस्म के दौरान हादसा जानकारी के अनुसार, रबजान मियां को मीरअलीपुर गांव में एक परिवार ने कुर्बानी के लिए विशेष रूप से बुलाया था। बताया गया कि वह पूरी तरह सामान्य दिख रहे थे। जैसे ही उन्होंने कुर्बानी की रस्म पूरी करने के लिए अपने हाथ में हथियार उठाया, उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इसके पहले भी हुई मौत इस अचानक हुई मौत से कार्यक्रम स्थल पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्यौहार के दिन हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने बताया कि पिछले साल भी इसी जगह पर कुर्बानी के दौरान रबजान मियां की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लगातार दूसरे साल एक ही परिवार में इस तरह की घटना होने से लोग हैरान हैं। गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है और लोग इसे बेहद दुखद संयोग मान रहे हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!