क्या आप भी फेंक देते हैं किचन वेस्ट? बड़े काम का है कचरा, किचन गार्डन में ऐसे आएगा काम
आजकल लोग अपने घर की छत, बालकनी और आंगन में सब्जियां उगाने लगे हैं. लेकिन पौधों को अच्छा रखने के लिए बार-बार महंगी खाद खरीदनी पड़ती है. ऐसे में वर्मी कम्पोस्ट एक आसान और सस्ता तरीका बनकर सामने आया है. इसमें केंचुओं की मदद से जैविक खाद तैयार की जाती है, जो मिट्टी को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बनाती है.
वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए ज्यादा बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती. आप घर में एक ड्रम, टब या पुराने प्लास्टिक बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें सबसे पहले सूखे पत्ते या कागज बिछाएं. इसके बाद सब्जियों और फलों के छिलके, चायपत्ती और बचा हुआ जैविक कचरा डालें. फिर इसमें केंचुए छोड़े जाते हैं, जो धीरे-धीरे इस कचरे को खाद में बदल देते हैं. कुछ हफ्तों बाद तैयार खाद पौधों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है.
Published at : 28 May 2026 08:06 AM (IST)

