बोरियो–तीन पहाड़ मुख्य सड़क पर भीषण हादसा:पुलिस जवान समेत 3 युवकों की मौत, एक घायल; दो बाइक की टक्कर से हुआ हादसा

बोरियो–तीन पहाड़ मुख्य सड़क पर भीषण हादसा:पुलिस जवान समेत 3 युवकों की मौत, एक घायल; दो बाइक की टक्कर से हुआ हादसा




साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो–तीन पहाड़ मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के एक जवान सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुई। मृतकों में उधवा निवासी हृदय कुमार सरकार (35), तीन पहाड़ (वृंदावन) निवासी मिराज अंसारी (25) और साहिल अंसारी शामिल है। जबकि सनाउल अंसारी का इलाज जारी है। बाइक से ड्यूटी कर गोड्डा से अपने घर लौट रहे थे
हृदय कुमार सरकार अपनी बाइक पर अकेले थे और गोड्डा पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। जबकि दूसरी बाइक पर मिराज अंसारी, साहिल अंसारी और सनाउल अंसारी सवार थे। दरअसल, झारखंड पुलिस जवान हृदय कुमार सरकार अपनी बुलेट बाइक से ड्यूटी कर गोड्डा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धोगड़ा स्थित क्रेशर प्लांट के पास सड़क पर खड़े एक बड़े ट्रक को पास करने के दौरान सामने से आ रहे बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम
इस हादसे में पुलिस जवान हृदय कुमार सरकार और मिराज अंसारी की मौके पर मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी और सनाउल अंसारी को आनन-फानन में सदर अस्पताल, साहिबगंज लाया गया। जहां इलाज के दौरान साहिल अंसारी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, सनाउल अंसारी का इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, मिराज अंसारी अपने मामा के घर दनवार घूमने जा रहा था। वहीं, हृदय कुमार सरकार अपने पीछे पत्नी संगीता देवी और एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!