लखनऊ के चौक को मिली 50 लाख की सौगात:मेयर ने 74 स्ट्रीट लाइट पोल, 4 हाईमास्ट का किया लोकार्पण, सौंदर्यीकरण पर जोर

लखनऊ के चौक को मिली 50 लाख की सौगात:मेयर ने 74 स्ट्रीट लाइट पोल, 4 हाईमास्ट का किया लोकार्पण, सौंदर्यीकरण पर जोर




लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को जोन-6 के चौक कालीजी वार्ड में करीब 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, हाईमास्ट लाइटों की स्थापना और लालजी टंडन चौक के सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। 74 स्ट्रीट लाइट पोल से बेहतर होगी रोशनी
महापौर ने 36 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 74 नए स्ट्रीट लाइट पोल और प्रकाश व्यवस्था के कार्यों का लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र की गलियों और प्रमुख मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे लोगों की सुरक्षा और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। प्रमुख चौराहों पर लगीं 4 हाईमास्ट लाइटें
चौक चौराहा, खुन-खुन जी मार्ग, कमला नेहरू मार्ग और राज नारायण खन्ना मार्ग पर 4 हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। इनसे व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश मिलेगा तथा क्षेत्र की सुंदरता में भी इजाफा होगा। लालजी टंडन चौक का हुआ सौंदर्यीकरण
महापौर ने 14 लाख रुपये की लागत से कराए गए लालजी टंडन चौक के सौंदर्यीकरण, सड़क और नाली निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा। विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली और सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित शहर बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!