सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा:कांग्रेस को नहीं मिले प्रत्याशी, जयराम ठाकुर ने बताया ऐतिहासिक जीत

सराज की तीनों पंचायत समितियों पर भाजपा का कब्जा:कांग्रेस को नहीं मिले प्रत्याशी, जयराम ठाकुर ने बताया ऐतिहासिक जीत




मंडी जिले में सराज विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का निर्विरोध चयन हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताया है। जंजैहली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज की तीनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित नेतृत्व का चुना जाना क्षेत्र की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर कांग्रेस को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिले। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतीराज चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल की जनता जमीनी स्तर पर भाजपा के साथ खड़ी है। ‘कांग्रेस को जनता के बीच अपनी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए’ पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस को जनता के बीच अपनी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित नेतृत्व बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंचायत, प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर “ट्रिपल इंजन” की ताकत से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। यह भाजपा की विकासवादी सोच की जीत है- जयराम उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और भाजपा की विकासवादी सोच की जीत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!