राममंदिर चढ़ावा चोरी- 8 आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी:एक साथ दबिश डाली; टिन्नू के घर ताला पड़ा था, पड़ोसियों से पूछताछ

राममंदिर चढ़ावा चोरी- 8 आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी:एक साथ दबिश डाली; टिन्नू के घर ताला पड़ा था, पड़ोसियों से पूछताछ




राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घर पर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ, एक ही वक्त पर आरोपियों के घर पर दबिश दी। इस दौरान 3 आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से सवाल-जवाब किए। छापेमारी के दौरान चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। कुछ देर बाद टिन्नू की मां मौके पर पहुंचीं और ताला खोला। पुलिस ने अंदर जांच पड़ताल की। पुलिस टिन्नू के घर से थोड़ी दूरी पर उसके भतीजे आरोपी मनीष यादव के घर पहुंची तो वहां भी ताला लगा था। वहीं, तीसरे आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घर पर भी कोई नहीं मिला। बाहर ताला लगा था। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। अंदर छापेमारी चल रही है। खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक अकाउंट डिटेल खंगाली जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। छापेमारी में राजस्व अधिकारियों खासकर लेखपालों को शामिल किया गया है। दरअसल, 25 जून को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 26 जून को सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया। SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी चोरी का मामला 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। इस बीच, शुक्रवार को मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!