राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बालिकाओं से की मुलाकात:उन्नाव के वाटर पार्क में बिताया समय, स्वावलंबन को प्रेरित किया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बालिकाओं से की मुलाकात:उन्नाव के वाटर पार्क में बिताया समय, स्वावलंबन को प्रेरित किया




राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को उन्नाव के सोहरामऊ क्षेत्र स्थित एक वाटर पार्क का दौरा किया। उन्होंने यहां बालिकाओं के साथ लगभग चार घंटे का समय बिताया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से संवाद किया, उनके अनुभवों को जाना और राजभवन द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यपाल दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बालिकाओं का स्वागत किया और पूरे वाटर पार्क का भ्रमण कराया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्यपाल लखनऊ के लिए रवाना हुईं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि राजभवन द्वारा बालिकाओं के लिए नियमित रूप से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक और व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने जानकारी दी कि राजभवन में बालिकाओं को भोजन प्रशिक्षण, जूडो और संगीत सहित अन्य कौशल से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है, जिससे उनमें किसी प्रकार की हीन भावना न आए और वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने राजभवन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल ने जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, उपजिलाधिकारी हसनगंज प्रज्ञा पाण्डेय और तहसीलदार अवनीश कुमार को अपनी लिखित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!