मंडी में एक ही रात में 5 दुकानों में चोरी:नकदी के साथ कपड़े चुरा ले गए शातिर, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं

मंडी में एक ही रात में 5 दुकानों में चोरी:नकदी के साथ कपड़े चुरा ले गए शातिर, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं




मंडी जिले के रिवालसर बस स्टैंड में मंगलवार देर रात पांच दुकानों में चोरी की घटना पेश आई है। अज्ञात चोरों ने दुकानों के ताले व खिड़कियां तोड़कर नगदी तथा कपड़े चुराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने मनीष शर्मा की दुकान, लक्की टी स्टॉल, नैना फ्रूट, पाल चिकन कॉर्नर और भाटिया कलेक्शन को निशाना बनाया। अधिकतर दुकानों से नकदी चुराई गई, जबकि भाटिया कलेक्शन से पेंट-शर्ट सहित कपड़े भी चोरी हुए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुरक्षा पर उठ रहे सवाल इस घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी वारदातों के पीछे नशे के आदी लोगों का हाथ हो सकता है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी निगरानी का दायरा बढ़ाने और नियमित रात्रि गश्त सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!