Monsoon Rainfall LIVE Photos Update; Mumbai Gujarat MP UP Rajasthan IMD Rain Alert
- Hindi News
- National
- Monsoon Rainfall LIVE Photos Update; Mumbai Gujarat MP UP Rajasthan IMD Rain Alert | Ujjain Bhopal Weather
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मानसून देश के लगभग सभी राज्यों में पहुंच चुका है। राजस्थान-गुजरात के कुछ हिस्से बाकी हैं, हालांकि उससे पहले गुजरात में बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
गुजरात के मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं। जिसमें से 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया।
उधर महाराष्ट्र के भिवंडी में बाजार में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। दुकानें बंद हो गईं। लोग कमर तक डूबकर सड़क पार कर रहे हैं।
राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइनर ओटी में पानी भर गया। यहां से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया।
मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। उज्जैन में पुलिया पार करने की कोशिश में युवक मोटरसाइकिल समेत बह गया।
यूपी के 20 जिलों में बारिश हुई। कानपुर में GSVM मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। कारें-बाइक आधी डूब गईं। वहीं जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते रामनगर-उधमपुर रोड बंद कर दी गई।
मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है…
देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…
गुजरात के जूनागढ़ में मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में फंसे 19 लोगों को बचाया गया।
यूपी के कानपुर में GSVM मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया।
एमपी के उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे मंदिर पानी में डूबे हैं।
मध्य प्रदेश के डिंडौरी में पुल पार करते समय कार नदी में बह गई।
यूपी के कानपुर में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। कार-बाइक डूब गईं।
देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूपी के मथुरा में सड़क पर पानी भर गया; VIDEO
05:32 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से रामनगर-उधमपुर रोड बंद; VIDEO
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण रामनगर-उधमपुर रोड पर कौघा के पास बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गया, जिसके कारण रास्ता बंद कर दिया गया।
05:03 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के भिवंडी में सड़क पर खड़ी गाड़ियां डूबीं; VIDEO
महाराष्ट्र के भिवंडी में बाजारों में पानी भर गया। दुकानदार अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।
04:40 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सब्जी मंडी में पानी भरा; VIDEO
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बारिश के चलते सब्जी मंडी के गेट पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज भारी बारिश होने की चेतावनी है।
04:14 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात में बंदरगाह पर अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले स्थित वेरावल बंदरगाह पर खराब मौसम और समुद्र में तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोकल कॉशनरी सिग्नल नंबर-3 (LC-III) फहराया गया है। IMD के अनुसार, LC-III का मतलब है कि बंदरगाह क्षेत्र में तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में उथल-पुथल जैसी स्थिति बन सकती है।
04:03 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में बारिश के चलते पेड़ गिरा, कई गाड़ियां दबीं; VIDEO
03:36 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के 2 VIDEO; वसई-विरार में घुरों में घुसा पानी, सड़कें डूबीं
महाराष्ट्र के वसई-विरार में बारिश के चलते तुलिंज और अलायंस हॉस्पिटल रोड इलाकों में पानी भर गया। कई रिहायशी सोसायटियों व दुकानों में भी पानी घुस गया है।
महाराष्ट्र में मुंबई में शनिवार सुबह बारिश हुई। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
02:53 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तरप्रदेश: कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। आज मौसम विभाग ने 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 जुलाई को यहां 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 1 जुलाई 2011 को 101 मिमी बारिश हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
02:35 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात के 2 VIDEO; जूनागढ़ में बाढ़, राजकोट में सड़कें डूबीं
गुजरात के जूनागढ़ में मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में फंसे 19 लोगों को बचाया गया। बाढ़ का पानी बढ़ने से एक फोर-व्हीलर, एक ऑटो-रिक्शा और एक ईको गाड़ी उसमें फंस गई थीं।
गुजरात के राजकोट में भारी बारिश के बाद ध्रोल इलाके में जगह-जगह पानी भर गया। एक शख्स की बाइक बंद हो गई। वह उसे घसीटकर ले गया।
02:28 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश: इंदौर-उज्जैन समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
इंदौर-उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के 19 जिलों में शनिवार को बारिश की संभावना है। बड़वानी और खंडवा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
02:16 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 22 जिलों में पहुंचा मानसून, आज पूरे राज्य में अलर्ट
मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ ही राजस्थान में बारिश का दौर भी तेज होने लगा है। लेट आए मानसून ने 22 जिलों को कवर कर लिया है। शुक्रवार को जोधपुर, फलोदी, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन पूरे राज्य में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
01:49 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: सामान्य से 50% कम बारिश हुई, 5 जुलाई के बाद बारिश की संभावना
बिहार में मानसून एक्टिव तो है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। 5 जुलाई के बाद बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 50% कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक राज्य में लगभग 196.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 98.4 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:40 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: अब तक नॉर्मल से 106% ज्यादा बारिश, अगले 48 घंटे राहत
हिमाचल प्रदेश में स्ट्रांग एंट्री के बाद मानसून की रफ्तार अगले दो दिन थोड़ी धीमी रहेगी। सोलन और सिरमौर में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में बीते तीन दिनों के दौरान सामान्य से 106 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। IMD के अनुसार, 1 से 3 जुलाई के बीच सामान्य तौर पर 15 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 30.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:35 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब-चंडीगढ़: 24 घंटे में गुरदासपुर में सबसे ज्यादा बारिश
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून लगातार एक्टिव है। पिछले 24 घंटों के दौरान गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 48.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 9 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। आज पंजाब के ज्यादातर जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
01:31 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, चारधाम रूट पर लैंडस्लाइड का खतरा
उत्तराखंड के पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने और पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
01:13 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
गिर सोमनाथ में खतरे का संकेत, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
गुजरात के गिर सोमनाथ में समुद्र में तेज़ हवाओं और भारी बारिश की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर वेरावल बंदरगाह पर ‘खतरे का संकेत नंबर 3’ लगाया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
01:07 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिण गुजरात में भारी बारिश, मालिया हतिना में मेघल नदी में बाढ़
मानसून उत्तर अरब सागर और गुजरात में और आगे बढ़ गया है। इसके साथ शुक्रवार को गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे जलजमाव और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश के कारण मालिया हतिना में मेघल नदी में बाढ़ आ गई, जिससे आसपास के गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया।
12:32 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
कोल्हापुर में भारी बारिश, भोगवती नदी पर बना राधानगरी डैम ओवरफ्लो
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भोगवती नदी पर बना राधानगरी बांध, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से ओवरफ्लो हो गया है।
12:07 AM4 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मराठवाड़ा में बाढ़ से निबटने की तैयारी, नांदेड़ में 30 सितंबर तक SDRF तैनात
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मानसून के दौरान बाढ़ की तैयारी के हिस्से के रूप में धुले से 36 सदस्यों वाली SDRF की टीम को नांदेड़ जिले में तीन महीने के लिए तैनात किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) ने 3 और 4 जुलाई को नांदेड़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली कड़कने, तेज हवाओं और बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।
साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
11:54 PM3 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मानसून 3 दिन देरी से आया, 3 दिन पहले पूरे देश कवर करेगा
मानसून ने 1 जून की जगह 3 दिन लेट 4 जून को भारत में एंट्री ली थी। इस दौरान कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। बीच-बीच में ‘ब्रेक मानसून’ जैसी स्थिति बनने से यह आशंका जताई जाने लगी थी कि इस बार मानसून पूरे देश को सामान्य समय से देर से कवर करेगा। हालांकि, जुलाई की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र और अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली।
11:51 PM3 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
देश के 16 प्रमुख शहरों में आज का तापमान
11:46 PM3 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन मौसम का हाल
5 जुलाई
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
- राजस्थान में अगले दो सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
6 जुलाई
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

