किलकारी सहरसा में छात्र अर्णव की इंटर्नशिप संपन्न:बच्चों को जीवन कौशल सिखाए, सामुदायिक आउटरीच में सहयोग

किलकारी सहरसा में छात्र अर्णव की इंटर्नशिप संपन्न:बच्चों को जीवन कौशल सिखाए, सामुदायिक आउटरीच में सहयोग




नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के बीबीए (हेल्थकेयर मैनेजमेंट) के छात्र अर्णव आर्यन की बिहार बाल भवन किलकारी, सहरसा में पांच सप्ताह की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। ‘ह्यूमन वैल्यूज एंड कम्युनिटी आउटरीच’ (एचवीसीओ) कार्यक्रम के तहत यह इंटर्नशिप 2 जून से 5 जुलाई तक आयोजित की गई। इसको लेकर रविवार को अपनी इंटर्नशिप के दौरान, अर्णव आर्यन ने किलकारी सहरसा द्वारा संचालित विभिन्न बाल एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने शहर के निकटवर्ती स्लम (मलिन) क्षेत्रों का दौरा किया और बच्चों तथा किशोरों के साथ सामुदायिक आउटरीच गतिविधियां संचालित कीं। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, जीवन-कौशल विकसित करना, रचनात्मक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में सहयोग देना था। इसके अतिरिक्त, ‘सुरक्षित स्थान, सहरसा’ में भी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से किशोरों के सामाजिक व्यवहार और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा दिया गया। अर्णव ने किलकारी में आयोजित वार्षिक ‘चक धूम धूम’ समर कैंप के समापन समारोह के सफल संचालन और समन्वय में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान ने उनके संवाद कौशल, टीम भावना, जिम्मेदारी के प्रति निष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। इस अवसर पर, किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने कहा कि विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ऐसी इंटर्नशिप बेहद लाभदायक होती हैं। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों को समाज और बाल विकास से जुड़े कार्यों का प्रत्यक्ष व व्यावहारिक अनुभव मिलता है, वहीं बच्चों को भी नई ऊर्जा, नवीन गतिविधियों और बेहतर संवाद का अवसर प्राप्त होता है। भारती ने यह भी कहा कि किलकारी भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी। इंटर्नशिप पूरी होने पर, किलकारी कार्यालय के कर्मी ए.ए.ओ. विश्व विजय झा, सीआरपी शब्दा हज्जू और एपीओ मधु कुमारी ने अर्णव को सम्मानित कर विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!