Bharatpur Wife Murders Husband, Buries in Bathroom; Claims Bageshwar Dham Visit

Bharatpur Wife Murders Husband, Buries in Bathroom; Claims Bageshwar Dham Visit


पति की हत्या कर बॉडी बाथरूम में गाड़ने वाली रूबी लगातार झूठ बोल रही थी। हर दिन कोई नया बहाना करती और रोने लग जाती।

.

पूछताछ में सामने आया है कि रूबी का पति सुरेंद्र शर्मा (44) अक्सर बागेश्वर धाम जाता रहता था। ऐसे में रूबी से जब जेठ अनिल शर्मा ने सुरेंद्र के बारे में पूछा तो उसने कहा था कि हो सकता है वो बागेश्वर धाम गए हों।

अनिल ने पुलिस को बताया कि इसके बाद हम सुरेंद्र को ढूंढने बागेश्वर धाम भी गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

वहीं, बाथरूम का प्लास्टर करने वाला मिस्त्री भी सामने आया है। उसने कहा- मुझे 500 रुपए देकर रूबी ने अर्जेंट सीमेंट का प्लास्टर करने को कहा था। जब मैं गया तो वहां प्लास्टर से पहले मिट्टी और कंक्रीट का मलबा समतल किया हुआ था।

ब्रीफ में जान लीजिए पूरा मामला

आगरा में 17 मई को हुए इस हत्याकांड का खुलासा 3 जुलाई को हुआ था। आरोपी रूबी उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली है। वहीं, मृतक सुरेंद्र राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था।

पति की हत्या के बाद रूबी बॉडी को घसीटकर बाथरूम में ले गई थी। इसके बाद हथौड़ी-छेनी से बाथरूम के फर्श पर 3 फीट गहरा गड्ढा कर पति को गाड़ दिया था। ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर करवाया और इसी बाथरूम में नहाती रही ताकि किसी को शक न हो।

जेठ की शिकायत पर पुलिस ने सर्च किया तो सुरेंद्र की सड़ी-गली लाश मिली। मामले में रूबी 14 दिन की रिमांड पर है।

अब ग्राफिक्स से समझिए हत्या की कहानी…

1. खीर खिलाई

2. शव को बाथरूम में गाड़ा

3. मिस्त्री बुला कर फर्श बनवाया

4. पुलिस ने खुदाई करवाई तो निकला कंकाल

बोलीं- हो सकता है बागेश्वर धाम गए हों

अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया- हत्या के दूसरे दिन से ही रूबी उसके घर से चले जाने का नाटक करती रही। भाई सुरेंद्र की बागेश्वर धाम में आस्था थी। वह 2 साल से बागेश्वर धाम में होने कार्यक्रमों में अक्सर जाता रहता था।

अनिल ने पुलिस को बताया- रूबी 19 मई को जब घर आई थी, हमने फिर सुरेंद्र के बारे में पूछा तो उसने कहा था- हो सकता है वो बागेश्वर धाम गए हों। इसके बाद हमारे परिजन बागेश्वर धाम भी गए।

वहां एक दिन रुक कर सुरेंद्र के बारे में पूछताछ भी की। सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे रूबी की बातों से शक बढ़ता जा रहा था। जैसे ही उसे कुछ कहते, वह रोने लग जाती थी।

रातभर सो नहीं पाया प्लास्टर करने वाला मिस्त्री

इधर, बाथरूम में प्लास्टर करने वाले राजमिस्त्री रवि और लेबर दिनेश भी सामने आए हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रवि ने कहा- जैसे ही मुझे हत्याकांड के बारे में मालूम चला, मैं पूरी रात सो नहीं पाया।

तस्वीर उस बाथरूम की है, जहां सुरेंद्र का शव मिला।

प्लास्टर के 500 रुपए मिले थे

रवि से पूछताछ में सामने आया कि उसने 500 रुपए में बाथरूम का फर्श तैयार किया था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि जहां वह प्लास्टर कर रहा है, उसके नीचे कोई लाश भी है।

उसी की गली की रहने वाली एक महिला ने रूबी से उसका संपर्क करवाया था। हत्या वाले दिन दोपहर में रूबी ने रवि को घर बुलाया था। तब रवि के पास समय नहीं था, इसलिए शाम करीब 6 बजे रूबी के घर पहुंचा।

रवि जब घर पहुंचा तो रूबी ने मिट्टी का लेवल किया हुआ था। रूबी खुद ही मोरंग (बालू) और सीमेंट बाजार से खरीद लाई थी। रूबी ने रवि को बताया था कि उसने फर्श पर मिट्टी डालकर कूट दिया है। इससे लेवल (समतल) हो गया है। रवि को सिर्फ सीमेंट का प्लास्टर करना था। इसके वह 500 रुपए दे देगी।

पुलिस ने रूबी के सामने बाथरूम की खुदाई करवाई। वह रोते हुए बताती गई कि सिर कहां है और पैर कहां है।

प्लास्टर करते समय नहीं लगा कि नीचे लाश दफन है

रवि ने करीब 2 घंटे में काम को पूरा कर लिया और अपनी मजदूरी लेकर घर चला गया। रवि को प्लास्टर करते समय बिल्कुल नहीं लगा कि बाथरूम के नीचे लाश दफन है।

इसके अलावा रूबी के चेहरे के हाव-भाव भी बिल्कुल ठीक थे। इसलिए रवि को रूबी पर कोई शक नहीं हुआ।

पुलिस रूबी से मामले में पूछताछ कर रही है और ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

3 फीट के गड्ढे में गाड़ी थी पति की लाश:बॉडी को घसीटकर बाथरूम तक लाई, हथौड़ी-छेनी से टाइल्स तोड़कर खुदाई की

पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया:टाइल्स लगवाईं, वहीं रोजाना नहाती रही; खीर में नींद की गोली खिलाकर मर्डर किया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!