Jashpur Police Solve Murder Case

Jashpur Police Solve Murder Case


जशपुर में बुजुर्ग हत्या मामले में बहू समेत चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में बहू ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग ससुर को मार डाला। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे उसकी मौत ह

.

वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि ससुर और बहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

बुजुर्ग ससुर के हाथ-पैर बांध कर आरोपियों मारपीट की।

एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर कई अहम सबूत जुटाए।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

4 जुलाई 2026 को चुगरू प्रधान (70) अपने घर में मृत मिला। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर कई अहम सबूत जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक जांच टीम बनाई।

साइबर जांच, तकनीकी जानकारी, मुखबिरों से मिले इनपुट और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को सुराग मिले। जांच में सामने आया कि चुगरू प्रधान और उनकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के कारण सुगंती बेसरा ने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रात में घर पहुंचकर की वारदात

पुलिस जांच के अनुसार, 3 और 4 जुलाई की दरमियानी रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से बुजुर्ग चुगरू प्रधान के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूरी वारदात की पहले से योजना बनाई थी। हत्या करने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सबूतों, तकनीकी जानकारी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त कर ली गई है।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल बरामद किए।

पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की बहू सुगंती बेसरा (36) के अलावा साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) शामिल हैं।

…………………………..

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कवर्धा में घर बुलाकर युवक की हत्या,पाने से फोड़ा सिर:महिला से अवैध संबंध, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था; पति-देवर ने फेंकी लाश

कवर्धा में युवक की हत्या, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेत से बंद बोरी में युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। युवक का महिला के सा​थ अवैध संबंध था। युवक महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके सा​थ कई बार जबरन संबंध बनाए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!