डूंगरपुर में 4 घंटे तक हुई तेज बारिश:निठाउवा में पौने 4 इंच बरसे मेघ, सड़कें जलमग्न-कई इलाकों में 3 फीट पानी भरा

डूंगरपुर में 4 घंटे तक हुई तेज बारिश:निठाउवा में पौने 4 इंच बरसे मेघ, सड़कें जलमग्न-कई इलाकों में 3 फीट पानी भरा




डूंगरपुर जिले में मंगलवार रात हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। रात करीब 10 बजे शुरू हुई तेज बारिश के कारण डूंगरपुर शहर के पुराने इलाके जलमग्न हो गए। जिले में बुधवार सुबह 8 बजे तक निठाउवा में सर्वाधिक 95 मिलीमीटर (पौने 4 इंच) बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते घाटी, कानेरा पोल, मोची बाजार और भोईवाड़ा सहित कई क्षेत्रों की सड़कों पर लगभग 3 फीट तक पानी बहने लगा। भीतरी शहर की सड़कें दरिया जैसी दिखने लगीं, जिससे कई स्थानों पर लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
लगातार हो रही इस बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने की अपील की है। आज भी येलो अलर्ट जारी
रातभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे नदी-नालों में पानी की अच्छी आवक हुई। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और दिनभर बारिश की संभावना जताई है। बुधवार सुबह 8 बजे तक के वर्षा आंकड़ों के अनुसार, निठाउवा में 95 एमएम, वेंजा में 85 एमएम, डूंगरपुर शहर में 73 एमएम, धंबोला और सागवाड़ा में 70-70 एमएम, आसपुर में 67 एमएम, गणेशपुर में 56 एमएम, कनबा में 53 एमएम, गलियाकोट में 51 एमएम, देवल में 45 एमएम, सोम-कमला-अम्बा बांध क्षेत्र में 40 एमएम, साबला में 24 एमएम तथा चिखली में 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होते ही बिजली गुल
मंगलवार रात को बरसात का दौर शुरू होते ही बिजली की परेशानी बढ़ गई। बादलों की तेज गर्जना ओर बिजली कड़कने के साथ ही बिजली गुल हो गई। डूंगरपुर शहर समेत जिले के कई हिस्सों में बिजली बंद रहने से लोग परेशान रहे। बिजली बंद होने उमस और मच्छरों की वजह से परेशानी हुई। बारिश का दौर थमने के बाद बिजली बहाल हो सकी। वही कई बार बिजली के आने ओर जाने का दौर चलता रहा। वही जिले के कई गांवों में बारिश शुरू होने से बंद हुई बिजली आज सुबह तक बहाल नहीं हो सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!