खेत विवाद में चली गोलियां मालिक को खेत से खदेड़ा:घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस ने की नामजद एफआईआर

खेत विवाद में चली गोलियां मालिक को खेत से खदेड़ा:घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस ने की नामजद एफआईआर




मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंबाह बाइपास स्थित एक खेत पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने खेत मालिक को धमकाते हुए फायरिंग की और उसे खेत से भगा दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। खेत पर पहुंचकर किया विवाद, फायरिंग का आरोप
फरियादी गिर्राज शर्मा (64) निवासी महावीरपुरा ने पुलिस को बताया कि अंबाह बाइपास स्थित सीवर प्लांट के पास उनके खेत पर संदीप परमार, हरी सिंह राठौर, मनदीप परमार, मुन्नालाल राठौर, संदीप राठौर, राजू राठौर सहित अन्य लोग पहुंचे। खेत के कब्जे को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें खेत से भगा दिया। गोली की आवाज से मची अफरा-तफरी
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। विवाद के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुई एफआईआर
घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। फरियादी की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बोली- वीडियो की भी जांच की जा रही
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि खेत विवाद और फायरिंग का वीडियो पुलिस के पास आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!