Argentina vs England World Cup Semifinal

Argentina vs England World Cup Semifinal


  • Hindi News
  • Sports
  • Argentina Vs England World Cup Semifinal | Messi Vs Kane Atlanta Match

अटलांटाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। मैच के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने गोल दागकर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।

इंग्लैंड ने मिडफील्डर मॉर्गन रॉजर्स ने तेज मूव के बाद बाएं छोर से बॉक्स में शॉट लगाया। अर्जेंटीना की डिफेंस अपनी पोजिशन नहीं संभाल सकी। इसी समय एंथनी गॉर्डन ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़े

मैच के तीसरे मिनट में इंग्लैंड के मिडफील्डर इलियट एंडरसन टैकल के बाद मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा।

37वें मिनट में भी लियोनेल मेसी पर एंडरसन ने फाउल किया। इस पर उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया। हाफ टाइम के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ी रेफरी के पास पहुंचे और मेसी काफी देर तक रेफरी से चर्चा करते नजर आए। 4 फोटोज…

32वें मिनट में इंग्लैंड को मिला सबसे बड़ा मौका

इंग्लैंड को 32वें मिनट में जूड बेलिंघम पर फाउल होने के बाद बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली। डेक्लन राइस ने इनस्विंग क्रॉस बॉक्स में डाला, जिस पर जॉन स्टोन्स ने हेडर लगाया। हालांकि उनका हेडर नेट से टकराकर बाहर चला गया।

32वें मिनट में जूड बेलिंघम को गिराए जाने पर इंग्लैंड को फ्री-किक मिली।

पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर

शुरुआती 25 मिनट तक इंग्लैंड ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और ज्यादा बॉल अर्जेंटीना की साइड में गई। एंथनी गॉर्डन, डेजेड स्पेंस और रीस जेम्स ने लगातार अटैक किया, लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंस ने बचाव किया।

इसके बाद अर्जेंटीना ने भी लय पकड़ी। 39वें मिनट में फ्री-किक के बाद एनजो फर्नांडीज ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया, लेकिन गेंद क्रॉसबार के ऊपर निकल गई।

हाफ टाइम के बाद मेसी रेफरी से बात करते हुए।

मार्टिनेज को मिला येलो कार्ड

42वें मिनट में इंग्लैंड के अटैक के दौरान जूड बेलिंघम की जर्सी खींचने पर अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांद्रो मार्टिनेज को मैच का पीला कार्ड दिखाया गया।

लिसांद्रो मार्टिनेज को यलो कार्ड दिखाते रेफरी।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11

इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, रीस जेम्स, जेड स्पेंस, डेक्लन राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंघम, मॉर्गन रोजर्स, हैरी केन (कप्तान), एंथनी गॉर्डन।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, निकोलस टैगलियाफिको, लिसांड्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, नाहुएल मोलिना, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज, जुलियानो सिमियोने।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!