उदयपुर से सिरोही, गुजरात जाना महंगा होगा:ईडर, गोगुंदा और डाकनकोटड़ा टोल पर NHAI ने बढ़ाई दरें; जानिए- कितने रुपए देने होंगे

उदयपुर से सिरोही, गुजरात जाना महंगा होगा:ईडर, गोगुंदा और डाकनकोटड़ा टोल पर NHAI ने बढ़ाई दरें; जानिए- कितने रुपए देने होंगे




नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने उदयपुर से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी की है। इसमें उदयपुर में पिंडवाडा, उदयपुर-ईडर और उदयपुर के देबारी से अहमदाबाद जाने वाले काया बाईपास पर बने टोल प्लाजा शामिल हैं। ये बढ़ोतरी 18 जुलाई से लागू होगी। ​NHAI की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में टोल बूथ पर बढ़ोतरी की है। इसके तहत अब इन मार्गों से गुजरने वाले वाहनों का टोल चार्ज महंगा होगा। अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए तक की है। किसी प्लाजा पर कार, जीप पर 5 रुपए तो किसी पर मासिक शुल्क में 20 से 30 रुपए की बढ़ोतरी की है। गोगुंदा के जसवंतगढ़ टोल की नई दरें गोगुंदा-पिंडवाडा के बीच मालेरा टोल की नई दरें देबारी-काया के बीच डाकनकोटड़ा टोल की नई दरें उदयपुर-ईडर के बीच पीपलवास टोल की नई दरें उदयपुर-ईडर के बीच करेल टोल की नई दरें कैसे तय होता है टोल रेट टोल टैक्स की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल के अंत में इंडेक्स का मूल्यांकन कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नए रेट जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल के आधार पर भी तय होती हैं। जहां ज्यादा सुविधाएं होती हैं, वहां टोल भी अधिक लगता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!