US Iran War LIVE Update; IRGC CENTCOM

US Iran War LIVE Update; IRGC CENTCOM


  • Hindi News
  • International
  • US Iran War LIVE Update; IRGC CENTCOM | Donald Trump Hormuz Strait Missiles Airstrike Attack

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CENTCOM ने हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया। IRGC ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की गलत जानकारी के कारण दोनों टैंकर समुद्र में बिछी माइंस से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए।

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को झूठा बताया। वहीं, CENTCOM ने कहा कि उसने लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों, हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं पर हमले किए। अल जजीरा के मुताबिक, इन हमलों में सीरिक, बुशेहर, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और यज्द को निशाना बनाया गया।

उधर, ईरानी सांसद अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया, तो ईरान कुवैत और बहरीन में घुस जाएगा और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को तबाह कर देगा।

CENTCOM ने ईरान पर हमलों का यह वीडियो जारी किया…

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

  1. अमेरिकी एयरस्ट्राइक में चाबहार पोर्ट के कंट्रोल टावर को नुकसान: अमेरिका की एयरस्ट्राइक में ईरान के चाबहार पोर्ट के कंट्रोल टावर को नुकसान पहुंचा है। ईरान के मुताबिक, यह टावर पोर्ट पर व्यावसायिक जहाजों की निगरानी करता था।
  2. चाबहार पोर्ट का भारत से जुड़ा टर्मिनल सुरक्षित: ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले में भारत से जुड़े शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
  3. ईरान ने लोगों से बिजली बचाने की अपील की: ईरान ने स्वीकार किया है कि उसके बिजली ढांचे को निशाना बनाया गया है। इसके बाद सरकार ने दक्षिणी प्रांतों के लोगों से बिजली की खपत कम करने की अपील की है।
  4. ब्रिटेन ने IRGC का समर्थन करना अब अपराध: ब्रिटेन ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा घोषित कर दिया है। इसका समर्थन अपराध माना जाएगा।
  5. ईरान ने कुवैत के उदैद एयरबेस पर हमला किया: ईरान ने दावा किया है कि उसने कतर में स्थित अमेरिकी अल उदैद एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया है। इसमें अमेरिकी HIMARS रॉकेट सिस्टम, मिसाइलें और अन्य सैन्य उपकरण नष्ट कर दिए हैं।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में 11वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द

ईरान के शिक्षा मंत्रालय ने देश के दक्षिणी हिस्से में बिगड़ते हालात को देखते हुए रविवार और सोमवार को 11वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह फैसला होर्मोजगान, बुशेहर, खुजेस्तान और सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांतों पर लागू होगा।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन परीक्षाओं की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। वहीं, देश के अन्य सभी प्रांतों में परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की होर्मुज को लेकर रणनीति पर एक्सपर्ट्स की राय

07:29 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

UN में ईरान का आरोप- अमेरिका ने नागरिक ढांचे को निशाना बनाया

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी।

अल जजीरा के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने अमेरिका पर ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

इरावानी ने कहा कि अमेरिकी हमलों में बंदरगाह, परिवहन नेटवर्क, संचार सुविधाएं, लॉजिस्टिक केंद्र, रडार सिस्टम, तटीय रक्षा ढांचा और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था व आम नागरिकों के लिए जरूरी अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। इन हमलों में हुई मौतों, घायलों, और नुकसान अमेरिका पूरी तरह जिम्मेदार है।

07:03 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए

ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अल-अहमदी बंदरगाह पर अमेरिकी नौसेना के फ्यूल सपोर्ट पियर और बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, IRGC ने बहरीन में अमेरिकी खुफिया डेटा सेंटर ‘बटेल्को’ को भी नष्ट कर दिया। साथ ही IRGC की नौसैनिक बलों ने कुवैत में अमेरिकी सिग्नल और दूरसंचार केंद्र को भी निशाना बनाकर तबाह कर दिया।

06:39 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी हमले के बाद ईरान के 20 गांवों में पानी संकट

ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान के जस्क काउंटी के बुंजी तटीय गांव में समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले सिस्टम पर अमेरिकी हमले के बाद 20 गांवों के करीब 10 हजार लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।

होर्मोजगान वाटर और वेस्टवाटर कंपनी के प्रमुख हमजेह पूर ने कहा कि हमले में समुद्र से पानी खींचने वाला पंपिंग स्टेशन और बुंजी के डिसैलिनेशन प्लांट का पावर ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने इन हमलों को अपराध और आतंकवादी हमला बताया।

06:16 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इराक-सीरिया तेल पाइपलाइन फिर शुरू होगी; होर्मुज पर निर्भरता कम होगी

इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी वाशिंगटन में US-इराक बिजनेस समिट में बोलते हुए।

इराक ने पश्चिमी तेल कंपनियों के साथ दर्जनों शुरुआती समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें इराक-सीरिया कच्चा तेल पाइपलाइन को दोबारा शुरू करने की योजना भी शामिल है, ताकि तेल निर्यात के लिए होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भरता कम की जा सके।

ये समझौते शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिका-इराक बिजनेस समिट के दौरान हुए। इराक और सीरिया ने किर्कुक के तेल क्षेत्रों को सीरिया के बनियास बंदरगाह से जोड़ने वाली बंद पड़ी पाइपलाइन के पुनर्निर्माण पर सहयोग समझौता किया है।

05:13 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका सेना की मेजबानी वाले देश जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें

ईरान की IRGC ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सेना की मेजबानी करने वाले देशों को चेतावनी दी है कि वे ईरान की जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, IRGC ने कहा कि जिन देशों की जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए किया जा रहा है, वे अपने नागरिकों को संभावित सैन्य ठिकानों से दूर ले जाएं और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा लें।

04:43 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज में थाई जहाज को निशाना बनाने का दावा

रॉयटर्स ने ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थाईलैंड के झंडे वाले एक जहाज को ईरान की IRGC की नौसेना ने निशाना बनाया।

IRGC का दावा है कि जहाज ने उसकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया और बिना अनुमति रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की कोशिश की। पहले नौसेना ने जहाज को रोका और इसके बाद उस पर हमला किया।

फिलहाल जहाज को नुकसान, हताहतों या चालक दल की राष्ट्रीयता की जानकारी सामने नहीं आई है। थाईलैंड सरकार ने भी इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

04:17 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी हमलों में ईरान के बिजली और पेयजल व्यवस्था पर हमला

ईरानी मीडिया के मुताबिक, होर्मोजगान प्रांत के जस्क शहर पर हुए मिसाइल हमलों में बिजली सुविधाओं और समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले (डिसैलिनेशन) पंपों को निशाना बनाया गया।

होर्मोजगान के एक उप-गवर्नर ने बताया कि अमेरिकी रॉकेट जस्क काउंटी के बुंजी तटीय गांव के डॉक पर लगे पंपों पर गिरे, जिससे आसपास के कई गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।

मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जिन इलाकों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है, वहां जल्द से जल्द पेयजल बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

03:51 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के खुर्रमाबाद में कई धमाके हुए

ईरानी मीडिया के मुताबिक, लोरिस्तान प्रांत के खुर्रमाबाद शहर में शनिवार को कई धमाके हुए। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ये विस्फोट कुवैत से दागी गई अमेरिकी मिसाइलों के हमलों के कारण हुए।

03:04 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन बोला- ईरान की 10 मिसाइलें हवा में मार गिराईं

जॉर्डन की सेना ने कहा है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने शनिवार को देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई ईरान की 10 मिसाइलों को मार गिराया।

जॉर्डन ने बताया कि मिसाइलों को रोकने की कार्रवाई में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, सेना की रॉयल इंजीनियर्स टीम प्रभावित इलाकों से मलबा हटाने और उन्हें सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर चुकी है।

02:41 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी मीडिया का दावा- अमेरिकी हमलों में दो पुल क्षतिग्रस्त

ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को अमेरिकी हमले में बंदर अब्बास-रूदान मार्ग पर स्थित दो पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही, जस्क के पास एक इलाके पर भी सैन्य हमला हुआ है। तस्नीम ने दावा किया कि इन हमलों में कई ईरानी नागरिकों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

02:10 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही 3 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या तीन हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

शिप ट्रैकिंग वेबसाइट मरीनट्रैफिक के मुताबिक, गुरुवार को स्ट्रेट से सिर्फ 8 जहाज गुजरे, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 15 थी।

मरीनट्रेफिक ने बताया कि 8 में से 7 जहाज ईरान वाले समुद्री मार्ग से गुजरे। ओमान वाले मार्ग से कोई जहाज नहीं निकला।

02:06 AM18 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत बोला- लगातार हो रहे ईरानी हमलों का जवाब दे रहे

कुवैत की सेना ने कहा है कि वह ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है। सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा एजेंसियों के सभी निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें।

अल जजीरा के मुताबिक, पिछले कुछ घंटों में यह दूसरी बार है जब कुवैती सेना ने ईरान की ओर से आए मिसाइल और ड्रोन जैसे हवाई खतरों को रोकने के लिए कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!