Commonwealth Games 2026 Glasgow | Mirabai Chanu Lovlina Borgohein Lead

Commonwealth Games 2026 Glasgow | Mirabai Chanu Lovlina Borgohein Lead


  • Hindi News
  • Sports
  • Commonwealth Games 2026 Glasgow | Mirabai Chanu Lovlina Borgohein Lead

ग्लासगो15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मीराबाई और लवलीना ने दल की अगुवाई की।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हो गई है। भारत की ओर से वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने तिरंगा लेकर दल की अगुवाई की। मीराबाई दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं। वहीं लवलीना ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इससे पहले ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने उद्घाटन किया। इसके बाद 74 देशों के खिलाड़ियों का मार्च-पास्ट हुआ। इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड वाल्टोस समेत कई कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। समारोह में स्कॉटिश सिंगर टॉम वॉकर भी परफॉर्म करेंगे।

ओपनिंग सेरेमनी की 5 तस्वीरें देखिए…

मीराबाई और लवलीना भारतीय दल की अगुवाई करती हुईं।

मॉरिसस एथलीट्स।

ग्लासगो में ओपनिंग सेरमनी।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला।

घाना एथलीट्स।

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत स्कॉटलैंड की संस्कृति और विरासत के वीडियो से हुई। इसके बाद किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला एरिना पहुंचे। उनके साथ प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम भी मौजूद रहे। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रगान ‘गॉड सेव अवर किंग’ प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के बाद एक-एक कर कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ियों का मार्च-पास्ट शुरू हुआ।

23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले इन खेलों में भारत 126 खिलाड़ियों के दल के साथ हिस्सा ले रहा है। ओपनिंग सेरेमनी ग्लासगो के ओवो हाइड्रो एरिना में हो रही है, जहां करीब 13 हजार दर्शकों की मौजूदगी है।

इससे पहले भारत ने लॉन बॉल्स में दो जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं, भारतीय ध्वजवाहक लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे पहुंचने के कारण बिना मुकाबला खेले ही कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर चुकी हैं।

हाइड्रो एरिना में भारतीय दल।

कौन-कौन परफॉर्म करेंगे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर टॉम वॉकर परफॉर्म करेंगे। वह अपने लोकप्रिय गाने ‘लीव अ लाइनट ऑन’ के लिए जाने जाते हैं।

सेरेमनी में स्कॉटलैंड के कई मशहूर सिंगर केटी टनस्टॉल, सिंगर कैलम बिट्टी, नीना नेस्बिट्ट, नाथन इवांस परफॉर्म करेंगे। इनके अलावा म्यूजिक डुओ सैंट फंक्स और वाल्टोस भी परफॉर्म करने वाले हैं।

छह बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व स्कॉटिश साइक्लिस्ट क्रिस होय भी स्पेशल गेस्ट होंगे। होय को 2024 में स्टेज-4 कैंसर का पता चला था।

कहां देख सकते हैं ओपनिंग सेरेमनी?

ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगा। भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यहीं दिखाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!