पठानकोट-मंडी NH बंद, कोटरोपी में 40 मीटर सड़क धंसी:अल्टरनेटिव रोड पर भी लैंडस्लाइड से जनता परेशान; NHAI सड़क बहाली में जुटा

पठानकोट-मंडी NH बंद, कोटरोपी में 40 मीटर सड़क धंसी:अल्टरनेटिव रोड पर भी लैंडस्लाइड से जनता परेशान; NHAI सड़क बहाली में जुटा




हिमाचल के मंडी जिले के कोटरोपी में भारी बारिश से पठानकोट-मंडी नेशनल हाईव 154 पर सड़क का लगभग 40 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंस गया है। इसे देखते हुए हाईवे को कोटरोपी के पास एहतियातन बंद कर दिया गया है। यहां पर मंगलवार शाम को नाले में भारी मात्रा में पानी आने के बाद लैंडस्लाइड शुरू हुआ और सुबह तक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके बाद नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सड़क को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया। हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही अभी जारी है। इस बीच, वैकल्पिक सड़क घटासनी-झटिंगरी-बाया कटिंडी पर भी मलबा गिर गया। इससे यह सड़क भी बंद हो गई। इससे मंडी की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रशासन ने तत्काल मशीनरी मौके पर भेजकर मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। मंडी में 79 सड़कें बंद मंडी जिले में बारिश के कारण 79 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज में 33, पधर में 19, थलौट में 17, धर्मपुर में 4, सुंदरनगर में 2, तथा करसोग, जोगिंद्रनगर और मंडी-दो में एक-एक सड़क शामिल है। इसके अतिरिक्त, 8 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर और सरकाघाट की एक पेयजल योजना भी बाधित है। कोटरोपी लैंडस्लाइड से 2017 के हादसे की याद ताजा बता दें कि कोटरोपी में साल 2017 में भी भीषण लैंडस्लाइड हुआ था। तब यहां एक ढाबे हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की दो बसें रुकी थी और पहाड़ी से अचानक मलबा आ गया था। इसमें लगभग 49 लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे के बाद यहां नया मार्ग बनाया गया था। कोटरोपी में हाईवे धंसने के PHOTOS..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!