3 नए सब-स्टेशन,2 नए सप्लाई जोन से सुधरेगी बिजली व्यवस्था:बिलासपुर में बिजली विभाग की अव्यवस्था पर शासन ने दिया जवाब, हाईकोर्ट बोला-समयबद्ध हो काम

3 नए सब-स्टेशन,2 नए सप्लाई जोन से सुधरेगी बिजली व्यवस्था:बिलासपुर में बिजली विभाग की अव्यवस्था पर शासन ने दिया जवाब, हाईकोर्ट बोला-समयबद्ध हो काम




छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने बिलासपुर में बिजली विभाग और नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। सुनवाई के दौरान दोनों विभागों ने अपनी रिपोर्ट पेश कर व्यवस्था सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इसमें तीन नए सब-स्टेशन और दो नए बिजली सप्लाई जोन बनाने के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इस पर डिवीजन बेंच ने सभी प्रस्तावित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अगली सुनवाई से पहले 25 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 21 जर्जर सीमेंट पोल हटाए, कई सुधार कार्य किए बिजली विभाग ने शपथ पत्र में बताया कि शहर में हादसों का कारण बन रहे 21 जर्जर सीमेंट के बिजली खंभों को हटाकर उनकी जगह लोहे के पोल लगाए गए हैं। आपात स्थिति में ऊंचे बिजली खंभों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत के लिए नए स्काई लिफ्ट वाहन खरीदने के लिए 23 जुलाई 2026 को टेंडर जारी किया गया है। साथ ही नगर निगम के समन्वय से जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों के वाहनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 3 नए सब-स्टेशन और 2 नए सप्लाई जोन का प्रस्ताव बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए बिलासपुर में मंगला जोन और कोनी जोन नाम से दो नए बिजली सप्लाई जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रायपुर मुख्यालय भेजा गया है। लोखंडी गांव में एक एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सब-स्टेशन के लिए तहसीलदार सकरी ने 21 जुलाई को जमीन आवंटन की सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड के जवाली नाला और मंगला रिवर व्यू क्षेत्र में 33/11 केवी के दो नए सब-स्टेशन बनाने के लिए 10 जुलाई को कलेक्टर से जमीन आवंटन का अनुरोध किया गया है। 10 करोड़ से खुली बिजली लाइनें होंगी कवर्ड रिपोर्ट में बताया गया कि बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली लाइनों पर गिरने वाले विज्ञापन और अवैध होर्डिंग्स को जीपीएस कोऑर्डिनेट के साथ चिन्हित कर नगर निगम को हटाने के लिए सूची सौंपी गई है। राज्य सरकार से मिले 10 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट से शहर की खुली बिजली लाइनों को कवर्ड कंडक्टर में बदला जाएगा। इसके अलावा राहत कार्यों के लिए मंजूरी दी गई है और फील्ड में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं। विकास भवन में 24 घंटे फ्लड कंट्रोल सेल नगर निगम कमिश्नर ने शपथ पत्र में बताया कि नेहरू चौक स्थित विकास भवन में 24 घंटे फ्लड कंट्रोल सेल संचालित किया जा रहा है। मानसून से पहले शहर के सभी आठ नगर निगम जोन में छोटे-बड़े नालों की सफाई पूरी कर ली गई है। कंट्रोल रूम में मिलने वाली शिकायतों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है और उनका तत्काल समाधान किया जा रहा है। जलभराव वाले इलाकों में बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग और नालियों की सफाई कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!