NHAI Statement on Kangra Bypass Bridge Viral Video & Construction Status

NHAI Statement on Kangra Bypass Bridge Viral Video & Construction Status


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कांगड़ा बाईपास पर बन रहे पुल की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और उससे संबंधित खबरों पर स्थिति स्पष्ट की है। प्राधिकरण ने आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को पूरी तरह से गलत, अधूरी और भ्रामक करार दिया

.

NHAI के अनुसार, वायरल हो रही तस्वीरें कांगड़ा बाईपास पर निर्माणाधीन ‘मेजर ब्रिज’ (प्रमुख पुल) की हैं। प्राधिकरण ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है और स्वीकृत परियोजना कार्यक्रम के तहत इसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। प्राधिकरण ने साफ किया कि यह सड़क खंड (स्ट्रेच) अभी तक जनता या यातायात की आवाजाही के लिए नहीं खोला गया है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही आधी-अधूरी जानकारी के साथ तस्वीरें पोस्ट कर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

इन तस्वीरों को शेयर न करने की अपील

NHAI ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के ऐसी भ्रामक खबरें साझा करने से बचें। प्राधिकरण ने आग्रह किया है कि परियोजना की स्थिति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक बयानों और अपडेट्स पर ही विश्वास करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!