ग्वालियर में पिछले साल से 500.1 मिमी कम बारिश:अब तक 395.4 मिमी दर्ज; डबरा में सबसे अधिक, चीनौर में सबसे कम

ग्वालियर में पिछले साल से 500.1 मिमी कम बारिश:अब तक 395.4 मिमी दर्ज; डबरा में सबसे अधिक, चीनौर में सबसे कम




ग्वालियर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी है। हालांकि, मानसून सीजन में अब तक हुई कुल बारिश सामान्य औसत से काफी पीछे है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 395.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिलीमीटर है। सामान्य आंकड़ा पूरा करने के लिए अभी 355.8 मिलीमीटर बारिश की आवश्यकता है। सभी तहसीलों में बारिश कमजोर पिछले साल इसी अवधि तक जिले में 895.5 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी थी। इस साल अब तक हुई बारिश पिछले वर्ष की तुलना में 500.1 मिलीमीटर कम है। पिछले साल मुरार में 1076.3, घाटीगांव में 866.3, डबरा में 912.4, भितरवार में 901.9 और चीनौर में 720.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष सभी तहसीलों में बारिश का आंकड़ा पिछले वर्ष से कम है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मानसून में डबरा तहसील में सर्वाधिक 534.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके बाद भितरवार में 442.6, मौसम विज्ञान केंद्र ठाठीपुर-मुरार में 370.6 और वर्षामापी केंद्र बरई-घाटीगांव में 353.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चीनौर तहसील में सबसे कम 275.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। पिछले तीन दिनों की बारिश से किसानों की उम्मीदें बढ़ी हैं। खरीफ फसलों के लिए यह बारिश महत्वपूर्ण है और किसान आने वाले दिनों में भी अच्छी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं। जिले की तहसीलवार सामान्य औसत वर्षा इस प्रकार है मुरार में 845.28 मिलीमीटर, घाटीगांव में 596.58 मिलीमीटर, डबरा में 798.96 मिलीमीटर, भितरवार में 763.98 मिलीमीटर और चीनौर में 751.30 मिलीमीटर। अगस्त में होने वाली बारिश ही यह तय करेगी कि इस मानसून में जिले में बारिश की कमी कितनी दूर हो पाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!