रायगढ़ में मवेशियों से भरी ट्रक पकड़ाई:तस्कर वाहन छोड़कर हुए फरार, देर रात में पुलिस ने घेराबंदी कर की कार्रवाई

रायगढ़ में मवेशियों से भरी ट्रक पकड़ाई:तस्कर वाहन छोड़कर हुए फरार, देर रात में पुलिस ने घेराबंदी कर की कार्रवाई




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मवेशी तस्करी लंबे समय से हो रही है। ऐसे में एसएसपी द्वारा पशु तस्करी को लेकर जिला के सभी थान प्रभारियों को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए गए है। जहां बीती रात मवेशियों से भरे ट्रक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात तकरीबन 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छाल रोड पर कीदा से पुरूंगा के बीच काफी मात्रा में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मवेशी तस्करों के साथ एक बाइक सवार भी था। पुलिस ने जब उस रोड पर घेराबंदी किया और ट्रक को रोकने की कोशिश की, तब तस्कर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि ट्रक की तलाशी लेने में उसमें तकरीबन 70-80 नग मवेशी थे। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना लाई और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कहां ले जा रहे थे पता लगाया जा रहा
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि रात में सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। तस्कर वाहनों को छोड़कर भाग निकले। ट्रक में करीब 70-80 मवेशी होंगे। मवेशियों को कहां लाकर कहां ले जाया जा रहा था। इसका पता किया जा रहा है। वहीं मवेशी तस्करों के पूरे नेटवर्क की जानकारी जूटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!