पठानकोट में दिव्यांग समाज सेवक का ₹30 हजार चोरी:जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए जुटाए थे पैसे, मोबाइल भी ले गए चोर
पठानकोट में एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक दिव्यांग समाज सेवक को अपना निशाना बनाया। समाज सेवक राजू से चोरों ने ₹30,000 की नकदी और उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। सबसे दुखद बात यह है कि यह राशि राजू ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद करने के लिए बड़ी मुश्किल से जुटाई थी। इलाके में लगातार हो रही चोरी और झपटमारी की वारदातों से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। पीड़ित समाज सेवक राजू ने बताया कि चोरों ने बड़ी चालाकी से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। राजू ने सीधे तौर पर सराय मोहल्ले के एक युवक और उसके साथियों पर शक जाहिर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह युवक और उसके साथी रातभर इलाके में संदिग्ध रूप से घूमते रहते हैं और एक सक्रिय चोरी गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। राजू ने पुलिस प्रशासन से इस गिरोह के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
कुछ दिन पहले भी छीना था मोबाइल राजू ने प्रशासन पर ढुलमुल रवैए का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके साथ लगातार दूसरी वारदात है। कुछ ही दिन पहले भी एक अज्ञात युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। उस मामले में पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे हौसला पाकर चोरों ने दोबारा उन्हें निशाना बनाया। डीएसपी ने मौके पर पहुंच की आर्थिक मदद, दिया आश्वासन घटना की गंभीरता और समाज सेवक राजू की लाचारी को देखते हुए डीएसपी (DSP) खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित की स्थिति को देखते हुए अपनी तरफ से ₹5,000 की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने राजू को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। चोरी हुए ₹30,000 और मोबाइल को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।” उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने की चेतावनी राजू ने पुलिस प्रशासन से शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर तुरंत लगाम लगाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि स्थानीय पुलिस स्तर पर उन्हें उचित न्याय नहीं मिला और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे इस मामले को लेकर सीधे जिले के एसपी/एसएसपी (SP/SSP) से मुलाकात करेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।
Source link

