लातेहार में कंटेनर ने बाइक-ऑटो में मारी टक्कर,6 की मौत:ट्रक के नीचे दबे लोग, क्रेन की मदद से निकाली गई बॉडी; ऑटो के उड़े परखच्चे

लातेहार में कंटेनर ने बाइक-ऑटो में मारी टक्कर,6 की मौत:ट्रक के नीचे दबे लोग, क्रेन की मदद से निकाली गई बॉडी; ऑटो के उड़े परखच्चे




लातेहार में एक कंटेनर ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद यात्रियों से भरी ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के डेटटंगवा घाटी के पास की है। बताया जा रहा है कि कंटेनर लोहरदगा से चंदवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मृतकों में फिलहाल बाइक सवार अपसरी खातून (40), उनका 7 वर्षीय बेटा हुसैन और अपसरी के देवर कुरबान अंसारी, टेंपो चालक राकीब हुसैन की पहचान हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चंदवा की ओर से एक ऑटो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक और ऑटो कंटेनर के नीचे दब गए। इससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें बाइक सवार महिला-बच्चे की मौत डेटटंगवा घाटी में सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कंटेनर टेंपो से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक और टेंपो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। इनमें महिला और बच्चे की मौत हो गई है। टेंपो सवार चार लोगों ने तोड़ा दम वहीं, टेंपो में छह से सात लोग सवार थे, जिनमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कंटेनर के नीचे दबे टेंपो और बाइक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। टेंपो सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग के कोढ़ास क्षेत्र से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे। ‘कंटेनर के पास चार लाश पड़ी थी’
प्रत्यक्षदर्शी मो. एकराम अंसारी ने बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ टहल कर आ रहा था। तभी देखा ट्रक से एक्सीडेंट हुआ है। हम दोनों तेजी से घटनास्थल के पास पहुंचे। कंटेनर ने एक बाइक और एक टेंपो को चपेट में लिया था। वहां एक बच्चे की लाश पड़ी दिखी। एक महिला रो रही थी। उनके बगल में एक आदमी गिरा पड़ा था, जिसके हाथ पैर टूट चुके थे। अभी सूचना मिली कि उसकी भी मौत हो गई है। कंटेनर के पास जाने पर चार और लाश पड़ी दिखी। इस रोड पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। दुर्घटना के बाद बचाव राहत कार्य जारी है। अभी तक 6 लोगों का शव बरामद हुआ है। कंटेनर के नीचे शव दबे थे, उसे निकाल लिया गया है। काफी दुखद घटना है। पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा। -सुमित झा, अंचल अधिकारी, चंदवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!