सीएम के प्रोग्राम में भंगड़ा करने वाले का खुलासा:मेरे घुटने का ऑपरेशन नहीं हुआ, मास मीडिया अफसर ने बुलाया; भंगड़ा डालने वाले रिटायर ड्राइवर




स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सेहत विभाग की तरफ से ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ की एक झांकी पेश की गई। झांकी में बुजुर्गों को भंगड़ा डालते हुए दिखाया गया और दावा किया गया कि इस योजना के तहत इनके घुटनों का सफल ऑपरेशन हुआ है। सरकार ने इस प्रदर्शन को राज्य की “स्वास्थ्य क्रांति” की बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया जब भंगड़ा डालने वाले एक एक व्यक्ति ने खुद मीडिया के सामने आकर बड़ा खुलासा कर दिया। उसने साफ कहा कि मेरे घुटनों का कोई ऑपरेशन नहीं हुआ है। मुझे तो सेहत विभाग के मास मीडिया अफसर ने बुलाया था और वहां भंगड़ा करने को कहा था। उसने कहा कि उसमें एक विभाग से रिटायर ड्राइवर था। इस खुलासे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार विपक्ष के तीखे हमलों से घिर गई है। बुजुर्ग के बयान के सार्वजनिक होते ही पंजाब की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत विपक्षी नेताओं ने सरकार पर स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर को झूठे प्रचार और पब्लिसिटी स्टंट में बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्या कहा जानिए.. बुजुर्गों के स्वाभिमान से खिलवाड़: राजा वड़िंग ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारा स्वाभिमान हैं, राजनीतिक प्रचार का सामान नहीं। मान सरकार ने 15 अगस्त जैसे ऐतिहासिक पर्व को भी एक सस्ते पब्लिसिटी स्टंट में तब्दील कर दिया। फर्जी लाभार्थियों का खेल: वड़िंग ने कहा कि समारोह में स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ्य व्यक्ति को घुटने के प्रत्यारोपण के सफल मरीज बताकर पेश कर दिया गया, जबकि उनका कभी कोई ऑपरेशन हुआ ही नहीं था। यह 15 अगस्त के नाम पर झूठ का तमाशा है।” निजी स्वार्थ के लिए प्रदर्शन: “बुजुर्गों को कैमरों के सामने नचवाया गया और इसे तथाकथित ‘स्वास्थ्य क्रांति’ की उपलब्धि के रूप में दिखाया गया। पंजाब के सरकारी अस्पतालों को आज डॉक्टरों, दवाइयों और असली इलाज की जरूरत है, न कि ऐसे झूठे प्रचार और फोटो-ऑप्स की।” बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस तरह मान सरकार को घेरा… स्वतंत्रता दिवस का अपमान: अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि 15 अगस्त के पवित्र अवसर पर ऐसा ड्रामा रचकर भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। बिना ऑपरेशन के ही बुजुर्गों को नचा दिया गया। झूठा दावा और ड्रामा: बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जिसका ऑपरेशन हुआ ही नहीं, उसे सफल मरीज बताकर पेश करना और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ‘बाबा’ बनाकर फर्जी दावे करना बेहद शर्मनाक है। प्रचार की भूख मिटाने के लिए यह सारा ड्रामा रचा गया। पंजाब कभी माफ नहीं करेगा: “पंजाब पूछता है कि आखिर झूठ के इस नाटक की भी कोई हद है? जहां राज्य के अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, वहां सरकार को सिर्फ कैमरे और विज्ञापन चाहिए। पंजाब की जनता इस धोखे को कभी माफ नहीं करेगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!