कपूरथला में ट्रांसफार्मर का स्विच लगाने गया युवक:करंट की चपेट में आया, पानी में पैर जाने से मौके पर मौत




कपूरथला के काला संघियां कस्बे के गांव अली चक्क में बिजली का करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह किसान परमजीत सिंह का बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सुखप्रीत सिंह ट्रांसफार्मर का स्विच लगाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में करंट आ गया और वह इसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद उसका पैर पानी वाली आड़ में चला गया, जिससे करंट का प्रभाव और ज्यादा घातक हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सुखप्रीत मेहनती युवक था और परिवार के काम में हाथ बंटाता था। गांव के सरपंच मोता सिंह पन्नू ने हादसे पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों और किसानों से बिजली के उपकरणों तथा ट्रांसफार्मर के पास काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की। सरपंच ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर के पास हादसा हुआ, उसके ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली की लाइन भी गुजर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि हाई वोल्टेज लाइन के कारण ट्रांसफार्मर वाले खंभे में करंट आया हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कराने और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!